17 Apr 2024, 01:02:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

धनार्जन होने से ये राशियां होंगी मालामाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2019 12:22PM | Updated Date: Oct 10 2019 12:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष राशि
आज दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। तरक्की के कई नये रास्ते नजर आएंगे ।इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन बेहतरीन है ।कोई जरूरी केस आपके पक्ष में शारीरिक कष्ट संभव है। अनहोनी की आशंका रहेगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आराम का वक्त मिलेगा। घर-परिवार में प्रसन्नता तथा संतुष्टि से जीवन निर्वाह होगा। आय में वृद्धि होगी। 
 
वृषभ राशि
वृष राशि - आज पूरा दिन खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। ऑफिस में कई दिनों से रूका हुआ काम समय पर पूरा कर लेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। परीक्षा, प्रतियोगिता व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। निवेश आदि शुभ फल देंगे। भाग्य का साथ रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जल्दबाजी न करें।
 
मिथुन 
रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।  पुराना रोग उभर सकता है। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी व्यक्ति विशेष से विवाद हो सकता है। मान घटेगा। किसी भी अपरिचित की बातों में न आएं। जल्दबाजी न करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विवेक से कार्य करें। धनार्जन होगा।
 
कर्क
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। यात्रा देशाटन की स्थिति में अपनी मूल्यवान वस्तुओं की सुरक्षा करें। ज्ञात एवं अज्ञात तनाव रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। बकाया लेनदारी वसूल होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। भाग्य का साथ रहेगा। निवेशादि शुभ फल देगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।
 
सिंह 
जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद हो सकती है। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नए कार्य मिल सकते हैं। सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। मान-सम्मान प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। जल्दबाजी न करें।
 
कन्या 
स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। दुष्टजनों से दूर बनाएं। धार्मिक कार्य, पूजा-पाठ-दान इत्यादि में खर्च होगा। कोर्ट व कचहरी तथा सरकारी कार्यालयों में रुके कार्य मनोनुकूल रहेंगे। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि में लाभ होगा। शारीरिक कष्ट के योग हैं, सावधानी रखें।
 
तुला
भागदौड़ रहेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी विशेष व्यक्ति से अकारण विवाद हो सकता है। आशंका-कुशंका के चलते निर्णय लेने की क्षमता घटेगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। धनार्जन होगा।
 
वृश्चिक
आज भाग्य आप पर मेहरबान रहेगा. कोशिश करने से मनमुताबिक सफलता मिलेगी। किसी से विवाद हो सकता है संभल कर रहें। आर्थिक स्थिति संतोषजनक होगी. सेहत अच्छी रहेगी। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी लेकिन मेहनत करें। शत्रु नतमस्तक होंगे। आराम का वक्त प्राप्त होगा। चैन की सांस ले पाएंगे। थकान व कमजोरी रह सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। धन प्राप्ति सुगम होगी। निवेश शुभ फल देगा। कारोबार में वृद्धि होगी। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। प्रमाद न करें।
 
धनु 
प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। अज्ञात भय रहेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। भूमि व भवन संबंधी खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। कोई कारोबारी बड़ा सौदा हो सकता है। बेरोजगारी दूर होगी।
 
मकर 
विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता प्राप्त करेगा। अध्ययन संबंधी बाधा दूर होगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मित्रों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी।
 
कुंभ
पुराना रोग उभर सकता है। बेवजह विवाद की स्थिति निर्मित होगी। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। नकारात्मकता रहेगी। भागदौड़ अधिक होगी। दुविधा रहेगी। जोखिम बिलकुल नहीं लें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। समय नेष्ट है।
 
मीन 
थोड़े प्रयास से काम बनेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। मान-सम्मान प्राप्त होगा। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। उत्साव व एकाग्रता में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। शुभ समय।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »