19 Apr 2024, 21:15:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

तुला राशि के जातकों का गुरुवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2019 1:39AM | Updated Date: Oct 10 2019 8:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप अपने आसपास के सभी लोगों को भी अधिक प्रेरित कर पायेंगे। आज आपको आराम करने की जरुरतहै लेकिन इसका यह मतलब बिलकुल नही है कि आप पूरा दिन सोफे पर लेटे हुए जंक फ़ूड खाते रहें। आपको आराम के लिए कुछ रिलैक्स करने वाकी तकनीकों का अभ्यास करना चाहिए या किसी प्रोफेशनल से मसाज करवानी चाहिए। अपने खाने का ध्यान रखें। आपको जंक फ़ूड पसंद तो बहुत है लेकिन वे आपकी सेहत को नुक्सान पहुचाते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य का और बारीकी से ध्यान रखना होगा।

ग्रहों की स्थिति ऐसी है कि आप बहुत रोमांटिक और भावनात्मक महसूस करेंगे। आप अभी तक प्यार के मामले में कोई भी जरुरत होने पर केवल बोलकर ही काम चलाते रहे हैं लेकिन अब आप इन जरूरतों के लिए खुद को दिल से समर्पित करने के लिए तैयार हैं। कुछ करने की आपकी यह दिली पुकार आपको बहुत महत्वपूर्ण समय पर समझ आई है और अगर आप अपने प्रेम सम्बन्ध को आगे बढाना चाहते हैं तो आपको बिना देर किये गंभीर हो जाना चाहिए। आज एक नई नौकरी की पेशकश आपके रास्ते में आने की संभावना है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »