25 Apr 2024, 05:40:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कर्क राशि के जातकों का गुरुवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2019 1:37AM | Updated Date: Oct 10 2019 1:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप आज चिडचिडे और बीमार से महसूस कर रहें हैं, ऐसा आपकी पेट की तकलीफों के कारण है लेकिन आपको यह तो समझना ही होगा कि बिना सोचे समझे कुछ भी खाना ही आपकी सब शारीरिक समस्याओं की जड़ है जिससे बाद में मानसिक तनाव जन्म लेता है। आपको अपनी डाइट पर नियंत्रण करन होगा। आपको शायद ऐसा कर पाना काफी मुश्किल लगेगा। अपने किसी दोस्त को अपने साथ अपने इस कार्यक्रम में शामिल कर लें, उसकी मदद से आपको आसानी होगी।

आप अपनी सारी समस्याएँ खुद ही सुलझा लेते हैं लेकिन आप पायेंगे कि अगर आप अपने पार्टनर की मदद लेंगे तो चीजें काफी आसान हो जायेंगी। आपका पार्टनर आपकी व्यवहारिक मदद के लिए भी तैयार है। अगर इस समस्या से आपके निजी रिश्ते पर भी कोई प्रभाव पड़ने की सम्भावना है तो बेहतर होगा की आप इसपर अपने पार्टनर से चर्चा किसी सार्वजनिक स्थान पर करें जहां उसके भावनात्मक रूप से अनियंत्रित होने की संभावना काफी कम हो। ये समय अपनी प्रतिभा पर ध्यान केंद्रित करने और अपनी कमजोरियों के बारे में चिंता न करने का है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »