25 Apr 2024, 11:17:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृश्चिक राशि के जातकों का बुधवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2019 5:00AM | Updated Date: Oct 9 2019 5:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आप घर और ऑफिस दोनों स्थानों पर शान्तिपूर्ण माहौल बनाने की कोशिश करेंगे। आपका यह अनुभव मजेदार रहेगा और आप इससे प्रेरित भी होंगे। हालंकि अपनी निजी बातें किसी के साथ भी ना बाँटें, और कोई भी कडवा पाठ सीखने के लिए भी खुद को तैयार रखें। अपने स्वास्थ्य की अतिरिक्त देखभाल करने का समय है।आपके अपनी समस्याओं के प्रति लापरवाह रहने से वे गायब नही हो जायेंगी बल्कि समय के साथ साथ और गंभीर रूप धारण करती जायेंगी। हालाँकि समय पर उनसे बचने के उपाय करके आप काफी हद तक सचमुच उनसे बच सकते हैं। आपको अपने करीबियों के सामान्य स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिए। आपको किसी करीबी से संक्रमण की भी आशंका हैं।

आज का दिन संबंध सुधारने और पुराने गलतफहमी को स्पष्ट रूप से दूर करने के लिए एकदम उचित है। आज आप एक ऐसे व्यक्ति से मिल सकते है, जो आपसे दूर हो गया था। इस बात की संभावना है, की प्यार की पुरानी दीवानगी आपके मन में दोबारा जग उठे। अतीत और वर्तमान के रिश्तों का संतुलन साधना आज के दिन का सबसे बड़ा चुनौती पूर्ण कार्य होगा। जो लोग अध्ययन में कार्यरत हैं, उनकी मेहनत का फल पाने के लिए ये एक अच्छा समय है। यही चीज़ काम कर रहे पेशेवरों के लिए भी लागू होती है। सफलता और प्रशंसा आपको मिल सकती हैं। लेकिन अगर आपने कोई निवेश किया है तो उसमे आपको नुकसान हो सकता है, इसलिए निवेश की योजना को आज ठंडे बस्ते में डाल दे और शुभ समय का इंतजार करे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »