24 Apr 2024, 16:06:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मीन राशि के जातकों का मंगलवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 8 2019 4:43AM | Updated Date: Oct 8 2019 4:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपकी शांतिपूर्ण मन स्थिति में औरों के सवालों से बाधा पहुचेगी। वे सब यह जानने के लिए बहुत उत्सुक हैं कि आपकी निजी और व्यव्सायिक जिंदगी में क्या चल रहा है। आपके किसी करीबी ने ही उन लोगों तक आपकी भविष्य की योजनाओं की जानकारी पहुचाई है लेकिन आप इन सबकी उपेक्षा कर दें और केवल अपने काम पर ध्यान दें। बीमारी के लक्षण आज खूब दिखेंगे और आपको काफी परेशानी होने वाली है। लेकिन आप यह सब खुद ही संभाल लेंगे।दिखाई दे रहे लक्षणों को समझने की कोशिश करें। इससे आपको बीमारी की जड़ तक पहुचने और उसका अपता लगाने में मदद मिलेगी। इन्फेक्शन को दूर करने के तरीकों पर काम करें और आपकी कई बीमारियाँ तो इससे वैसे ही दूर हो जायेंगी जिनके बारे में आपको पता भी नही है।

आज आप अपने साथी के बारे में कुछ नया जान सकते हैं और इस नई जानकारी की वजह से आपको एक बड़ा आश्चर्य हो सकता है, लेकिन यह एक सुखद आश्चर्य है। वास्तव में इस नई जानकारी के कारण रिश्ते में आ रही समस्याओं और भ्रामक मुद्दों को आप हल कर सकते हैं। इस स्थिति का लाभ ले और अपने साथी के साथ प्रेम से दिन बिताये। हालाँकि, आप अच्छी तरह से अपने क्षेत्र में स्थापित हैं पर आज आप अपने काम में बैचैनी महसूस कर सकते हैं। किसी चीज़ को लेकर आप में असंतोष की भावना आज आपको परेशान कर सकती है हालांकि, अभी अपनी नौकरी छोड़ने का कदम बेवकूफी भरा होगा। ये क्षणिक भावनाए हैं जिससे आप गुमराह हो सकते है इसलिए आज किसी भी प्रमुख कैरियर निर्णय लेने से बचें।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »