26 Apr 2024, 03:06:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

इन 5 राशियों पर भारी रहेंगे सितारे - रहें थोड़ा संभलकर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 6 2019 11:36AM | Updated Date: Oct 6 2019 11:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 
मेष 
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आर्थिक मामलों में आपको सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में फायदा मिल सकता है। पहले लिए गये फैसले कारगर साबित होंगे। खुद के लिए कुछ समय निकालने की कोशिश करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आप हर जगह सफल होंगे। माँ दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी।
 
वृष 
आज का दिन आपके लिए शुभ है। जीवन में कुछ खुशनुमा बदलाव आएंगे। आप मन में नई ऊर्जा महसूस करेंगे। प्यार के रिश्ते मजबूत होंगे और लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे धन और लाभ के मामले में भी आज का दिन आपके लिए अच्छा है. जॉब में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आज स्टूडेंट्स एकांत में पढ़ाई पर फोकस करें. सेहत भी ठीक रहेगी।
 
मिथुन 
आज आपके सहकर्मी समूह के मध्य आपकी लोकप्रियता में वृद्धि संभव है। व्यावसायिक रूप से चीजें सुचारू रहेंगी और आपको अच्छी प्रगति प्राप्त होगी। आपकी आमदनी बढ़ेगी और आपको आर्थिक लाभ प्राप्त करने के नए रास्ते भी मिलेंगे। भाई-बहनों और बड़ों के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ छोटी यात्राओं या भ्रमण की योजना बन सकती हैं। आपका पारिवारिक जीवन आनंदमय और खुशहाल रहेगा। आज आपको अपने या पिता के स्वास्थ्य की चिंता परेशान कर सकती है। दुर्घटनाएं हो सकती हैं, इसलिए वाहन सावधानी से चलाएं।
 
कर्क 
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी बड़ी बिजनेस डील को बहुत सोच समझकर करने की जरुरत है। मेहनत से काम में सफलता मिल सकती है। कोई राज की बात उजागर हो सकती है, संभलकर रहें। दूसरों के मामलों में फालतू दखल देने से बचें। उधार देने से पहले सोच-विचार करें ।  हनुमान चालीसा का 2 बार पाठ करें, आपके सभी दुःख दूर होंगे।
 
सिंह 
आज किस्मत आपका साथ देगी और महत्वाकांक्षी परियोजनाएं गतिशील हो सकती हैं। नए क्षेत्र में उद्यम करते समय अथवा नए सहयोगियों के साथ बातचीत करते हुए अपने शब्दों एव विचारों का चयन खूब सोच समझ कर कीजिए। आप सामूहिक चर्चाओं, बैठकों और सम्मेलनों में भाग लेंगे और आसानी से अपने विचार बिंदु को व्यक्त कर पाएंगे। पारिवारिक परिवेश में काफी समय से लंबित कार्य आज पूरे किए जा सकते है। परिवार के सदस्यों की संगति में यात्रा से आनंद और शांति मिलेगी। किसी भी स्वास्थ्य संबंधित मुद्दों की उपेक्षा न करें।
 
कन्‍या 
आज आप चीजों को लेकर बेहद उत्साह महसूस करेंगे। बड़े निर्णय भी तुरंत लेने में सक्षम रहेंगे। रिश्तों को लेकर मन में चिंता रहेगी. प्रेमी या जीवनसाथी के साथ भावनात्मक दूरी महसूस होगी। पैसे ज्यादा खर्च हो सकते हैं। काम की अधिकता रहेगी. सेहत ठीकठाक रहेगी। स्टूडेंट्स के लिए ठीकठाक दिन है. पढ़ाई पर फोकस करें।
 
तुला 
व्यावसायिक संदर्भ में आज आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता हैं। समय पर ढंग से चीजों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करना होगा। जल्दबाजी में निर्णय न लें और जोखिम भरे उपक्रमों से बचें। आज आपका स्वास्थ्य या आपका कोई करीबी आपको थोड़ा परेशान कर सकता है।आज यात्रा बहुत सार्थक रहेगी। मित्र और शुभचिंतक आपका समर्थन करेंगे। अचानक धन लाभ हो सकता है।
 
वृश्चिक 
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज का दिन खुद में बदलाव लाने वाला है। आप आगे बढ़ने के लिए नई योजना बना सकते हैं। इस राशि के जो लोग स्टेश्नरी के बिजनेस से जुड़े हैं, उनको लाभ मिल सकता है। समय आपके लिये अनुकूल रहेगा। आपकी सेहत भी बेहतर रहेगी। सूर्यदेव को नमस्कार करें, आपका दिन बेहतर गुजरेगा।

धनु
यह खुद को स्थापित करने का अच्छा समय है। बाधाएं और मुश्किलें भी अब दूर होने लगेंगी। सोचने के बजाय अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करें और स्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में हो जाएंगी। आप अपनी बुद्धि और कौशल से अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे निकल जाएंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप राजनीतिक गतिविधियों के प्रति आकर्षित होंगे और आपको कुछ नई जिम्मेदारियां भी दी जा सकती हैं। व्यवसाय विस्तार के लिए यह समय अच्छा है। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा, लेकिन अनावश्यक खर्चं आपके बजट को बिगाड़ सकता है। आप परिवार और दोस्तों के समर्थन का आनंद लेंगे।
 
मकर 
आपको जल्द ही घर में किसी नए सदस्य के आने के बारे में अच्छा समाचार सुनने को मिलेगा। आपके जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में सुधार आएगा। घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। अगर आप विदेश यात्रा के बारे में सोच रहे हैं तो उत्तम समय है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी, किंतु आप पैसों की बर्बादी करने से बचे रहेंगे। प्रेम संबंधों में बात का बतंगड़ न बनाएं और अहंकार से बचें। आप में से कुछ का स्वास्थ्य आज नरम गरम रह सकता है।
 
कुंभ 
प्रेम संबंधों के लिए यह समय उपयुक्त नहीं हैं। भावनाओं में ना बहें और किसी पर इतना भी भरोसा ना करें कि वह आगे चलकर आपके लिए मुसीबत बन जाएं। समय कमजोर चल रहा है, अतः धैर्य और संयम के साथ अपने कार्यों में निरंतरता बनाएं रखें। नए और बड़े निवेश से बचें। वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं, परंतु यह अल्पकालिक है। स्वविवेक से काम लें और क्रोध में आकर संबंधों को खराब ना करें। पिता से संबंध यदि किसी भी कारण से बिगड़े हुए हों तो उन्हें सुधारें।
 
मीन
आज आपको अपने जीवनसाथी या सहयोगियों का साथ नहीं मिलेगा, इसके कारण आप किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाएंगे। यह स्थिति आपको मानसिक उलझन और तनाव में डालेगी। ऐसे समय में बेहतर होगा कि अपनी कमजोरियों को किसी के आगे ना बताएं चाहे वह कितना भी करीबी क्यों ना हो। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि आप मजबूर है या परेशान है इसका किसी को भी पता ना चलने दें। नौकरी बदलने का ख्याल अभी छोड़ दें। आर्थिक पक्ष यथावत रहेगा। आपको स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानी हो सकती है।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »