28 Mar 2024, 19:18:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कर्क राशि के जातकों का रविवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 6 2019 12:15AM | Updated Date: Oct 6 2019 12:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से अच्छा है। आप अपना कुछ नया शुरू कर सकते हैं, काफी समय लेने वाला अपना कोई अधूरा काम पूरा कर सकते हैं, या कोई ऐसा काम जिसे आप लम्बे समय से टाल रहे हैं, को भी शुरू कर सकते हैं। आज शाम खेल और मौज मस्ती के नाम रहेगी। अपने नए-पुराने दोस्तों के साथ समय बितायें और मजे करें। खरीदारी में विशेष आनंद आएगा। आज आपकी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं का कारण आपकी चिंता हो सकती है। आप बहुत चिंता करते हैं और आज भी कोई अपवाद नही है। इससे आपको माइग्रेन या अल्सर जैसी तकलीफें भी उभर सकती हैं। हालाँकि अगर आप शांति से सोच सकें तो चिंता करने लायक कुछ भी नही है और अगर कुछ आपके सोचे अनुसार नही भी हो रहा है तो भी कोई बड़ी बात नही है, आप पूरी तरह इन समस्याओं को नजरंदाज कर सकते हैं।

आपके लिए वर्तमान स्थिति काफी मुश्किल भरी है लेकिन सहन करने के अलावा आपके पास कोई रास्ता नही है। आज भी आपके पार्टनर से आपकी लड़ाई हो सकती है और अगर स्थिति अधिक खराब हुई तो अलग होने की नौबत भी आ सकती है। लेकिन आपको शांति बनाये रखनी होगी क्योंकि यह अस्थायी चरण है। खुद पर अपने अहंकार को हावी न होने दें। आगे बढ़कर बातचीत से अपने पार्टनर के साथ सब गिले शिकवे हमेशा के लिए दूर कर लें। आप में अति आत्मविश्वास पैदा होगा क्योकि आपके सारे कार्य बड़ी खूबसूरती के साथ क्रियान्वयन हो रहे है। आज समय है की आप अपना कदम पीछे ले और सोचे की वास्तव में आप के लिए क्या आवश्यक है, उसका मूल्यांकन करे और ध्यान दे की आप अपनी क्षमताओ से क्या हासिल कर सकते हैं। आपको ध्यान रखना है की आपकी जितनी चादर है उतना ही पाव फैलाये।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »