29 Mar 2024, 07:13:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

सिंह राशि के जातकों का शनिवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 5 2019 12:55AM | Updated Date: Oct 5 2019 12:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आप महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने सम्बन्धियों से बात कर सकते हैं। प्यार से बातचीत करें और नम्र बने रहें। अगर आप अभी स्थिति को नही संभाल पा रहें हैं तो अभी इसे छोड़ दें। अगर मूड हल्का करना चाहते हैं तो शाम को किसी समारोह में भाग लें। आध्यात्मिकता और विश्वास पर फोकस करने से आपको सहायता मिलेगी। आज गृहों की स्थिति आग से दुर्घटना की आशंका जता रही हैं। रसोईघर में काम करते हुए या बिजली के उपकरण पर काम करते हुए अतिरिक्त सावधानी रखें। वास्तव में, आज आपको सब गरम चीजों तथा आग के आसपास सावधान रहना चाहिए। आप अपने तनाव के कारण चिडचिडे से रहेंगे जिसका असर दूसरों के साथ आपकी बातचीत पर दिखाई देगा।

आपके प्रेम प्रसंगो में एक तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप के मजबूत संकेत मिल रहे है। आप या आपका साथी किसी अन्य व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकता है। आपके अतीत का पुराना प्यार आपके जीवन में वापिस प्रवेश कर सकता है। ये हस्तक्षेप आपके करीबी मित्रो या आपके या आपके साथी के माता पिता से आ सकती है। समय की आवश्यकता है की आप एक दूसरे के साथ मिलकर खड़े रहे। संतुलन बनाना आज का प्रमुख विषय रहेगा और आप अपनी आय और व्यय के बीच एक संतुलन हासिल करने की कोशिश करेंगे। आप अपनी आय के पूरक के लिए एक दूसरी नौकरी की तलाश शुरू कर सकते है और आज आपको एक बहुत अच्छा अवसर मिलने की संभावना है। साथ ही साथ आप अपने व्यय को भी नियंत्रित करने के लिए खर्चो पर लगाम लगाएंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »