29 Mar 2024, 04:02:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

आज होगा राशि परिवर्तन, इन राशियों को मिलेंगे शुभ लाभ संकेत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 4 2019 11:04AM | Updated Date: Oct 4 2019 11:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

राशियों के लिए दिन काफी बेहतरीन रहेगा। धन लाभ के साथ स्वास्थ्य लाभ और जॉब में परिवर्तन जैसे संकेत हैं। राशियों के लिए सितारे सामान्य परिणाम देने वाले रह सकते हैं। राशि वालों को नई जिम्मेदारी मिलने के योग है। ग्रहों के योग संयोग कुछ ऐसे होते हैं जिसमे शुभ लाभ संकेत मिलेंगे
 
मेष, वृषभ, तुला -आज आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे। आपके जो कार्य और बातें काफी समय से रुकी हुई है उनके लिए आप कोई बीच का रास्ता चुन सकते हैं। उन कामों में भी आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपको जीवन की कई प्रकार की गतिविधियों में भाग लेना होगा और उनके साथ साथ आपको अपने कर्तव्यों का निर्वाह अभी पूरी ईमानदारी से करना होगा। आप एक साथ कई क्षेत्रों में अच्छी प्रगति कर सकते हैं। आपको निवेश का कोई अवसर अचानक मिल सकता है।
 
उस पर सोच समझ कर फैसला लें। यदि आपको उस बारे में ज्ञान कम है तो आप किसी अनुभवी व्यक्ति का साथ ले सकते हैं। इसमें आपका ही लाभ है। इस निवेश में कुछ छुपी हुई शर्तें भी हो सकती हैं। जो अभी आपको नजर नहीं आ रही हैं। जो भी घटना आपके साथ अचानक घटती हैं, उन पर किसी प्रकार का तुरंत फैसला ना करें।
 
अपना मूड बदलने के लिए सामाजिक मेलजोल का सहारा लें। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। अपनी महत्वाकांक्षाओं को माता-पिता को बतलाने का सही समय है। वे आपको सहयोग देंगे। आपको भी ध्यान केंद्रित कर कड़ी मेहनत करने की ज़रूरत है। अगर आप अपने प्रिय को पर्याप्त समय न दें, तो वह नाराज़ हो सकता/सकती है। चीज़ों के होने का इंतज़ार मत कीजिए- बाहर निकलें और नए मौक़ों की तलाश करें। 
 
धनु, मकर, मीन - जिन लोगों को नई नौकरी की तलाश थी उनकी तलाश खत्म हो सकती है और उन्हें कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है। आपको कोई ऐसी अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है जिससे आपके कैरियर में लाभ होता हो या आपको कोई अतिरिक्त आमदनी होती हो। आपको कोई अतिरिक्त समय काम भी मिल सकता है। यह तो निश्चित है आपको कोई ऐसा काम मिलेगा जिससे आपको पैसों से संबंधित लाभ हो। आप किसी बात को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं।
 
ऑफिस और कार्यक्षेत्र में अपने सहकर्मियों के साथ आपके संबंधों में अचानक बदलाव आ सकता है। जो आपके ही पक्ष में होगा। कुछ समय अपने परिवार के लिए भी अवश्य निकालें। उन्हें आप की आवश्यकता है। किसी मामले को हल करने के लिए आप चाहें अपना कितना भी समय लगा लें, लेकिन फिर भी कोई ना कोई आप से असंतुष्ट नजर आएगा। अच्छी सेहत के लिए दूर तक पैदल घूमें। आपके घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा। 
 
कन्या, वृश्चिक, कुंभ - आपका कुछ समय पढ़ाई-लिखाई के कामों में बीत सकता है। यह जरूरी नहीं कि आप छात्र हों। लोगों के साथ अपने व्यवहार में आपको सावधानी बरतनी होगी। आपकी किसी बात का लोग गलत मतलब निकाल सकते हैं। अपने इरादों और विचारों को साफ ढंग से लोगों के सामने पेश करें। कई तरह के काम और जिम्मेदारियां आपके लिए खास बने रहेंगे। आपको दूसरे लोगों के भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। लेकिन इस चीज का आपको खास ध्यान रखना होगा कि आप जरूरत से अधिक थकावट महसूस ना करें। दैनिक कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे। पार्टनरशिप के कुछ कामों में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। रोज़मर्रा की गतिविधियों में गर्भवती महिलाओं को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। निवेश करने से बचना चाहिए। नवजात शिशु की ख़राब तबियत परेशानी का सबब बन सकती है। इस ओर तुरंत ध्यान देने की ज़रूरत है। डॉक्टर से भली-भांति सलाह लें, क्योंकि ज़रा-सी लापरवाही बीमारी को बद से बदतर बना सकती है। प्रेम हमेशा आत्मीय होता है और यही बात आप अनुभव करेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »