25 Apr 2024, 03:47:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशियों के अनुसार मां दुर्गा के इन रूपो की पूजा करना लाभ दायक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 4 2019 10:35AM | Updated Date: Oct 4 2019 10:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देवी की पूजा किसी रूप में करें तो यह लाभप्रद होता है। लेकिन नवरात्र के दौरान ग्रहों के योग संयोग कुछ ऐसे होते हैं जिनमें देवी की पूजा अधिक फलदाई होती है। इस दौरान राशि के अनुसार माता की पूजा करें और उन्हें भोग लगाएं। आज हम आपको राशि के अनुसार कौन सी देवी के स्वरूप का पूजन करना चाहिए जो अत्यधिक फलदाई हो बताने वाले हैं, तो चलिए शुरू करते हैं।
 
मेष राशि -मेष राशि के जातक को मां दुर्गा के “शैलपुत्री” स्वरूप का पूजन करना चाहिए अगर संभव हो तो महीने की नवमी तिथि को माता का व्रत जरूर रखें इससे आपके मन की चंचलता का समापन होगा और प्रतिबद्धता महसूस होगी इसलिए आपको माता शैलपुत्री की पूजा अर्चना करनी चाहिए।
 
वृष राशि- वृष राशि के जातक को मां दुर्गा के “आदिशक्ति” और “ब्रह्मचारिणी” स्वरूप की विधिवत पूजा अर्चना करनी चाहिए वृष राशि के जातक और नवमी का व्रत अवश्य करना चाहिए इससे आपकी मनोकामनाएं जल्द से पूर्ण होगी और आप सफलता को हासिल करेंगे।
 
 
मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों को मां दुर्गा के “चंद्रघंटा” स्वरूप की पूजा अर्चना करनी चाहिए मिथुन राशि के जातक को नव दुर्गा की अष्टमी को व्रत करना चाहिए मां दुर्गा के नौ रूप के रोज दर्शन करना चाहिए जिससे माता का आशीर्वाद आपको प्राप्त हो।
 
कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों को मां दुर्गा के ”सिद्धिदात्री” स्वरूप की पूजा अर्चना करनी चाहिए और कर्क राशि के जातकों को नवरात्रि की नवमी को व्रत अवश्य रखना चाहिए जिससे आपको सिद्धिदात्री माता से मनोवांछित फल प्राप्त हो सके।
 
सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों को मां दुर्गा के ”कालरात्रि” स्वरूप की पूजा अर्चना करनी चाहिए सिंह राशि के जातक को नवरात्रि की अष्टमी का व्रत करना चाहिए माता कालरात्रि सिंह राशि के जातकों के लिए मनोवांछित फल देने वाली है।
 
कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों को मां दुर्गा के “चंद्रघंटा” स्वरूप का दर्शन और पूजा अर्चना करना चाहिए कन्या राशि के जातकों को महीने की नवमी तिथि को चंद्रघंटा का व्रत अवश्य करना चाहिए मां दुर्गा के विभिन्न रूप भक्तों को मन वांछित फल देने वाले हैं।
 
तुला राशि- तुला राशि के जातकों को मां दुर्गा के “ब्रह्मचारिणी” स्वरूप का दर्शन और पूजा अर्चना करनी चाहिए तुला राशि के जातकों के लिए मास की नवमी तिथि को ब्रह्मचारिणी माता का व्रत अवश्य करना चाहिए जिससे आपके परिवार में सुख और शांति बनी रहे।
 
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातकों को मां दुर्गा के ”शैलपुत्री” स्वरूप की पूजा अर्चना करनी चाहिए वृश्चिक राशि के जातकों को प्रत्येक माह की अष्टमी तिथि को शैलपुत्री का व्रत करना चाहिए जिससे माता शैलपुत्री का आशीर्वाद आपको प्राप्त हो।
 
धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- इन सभी राशियों के लिए मां दुर्गा के “सिद्धिदात्री” माता के स्वरूप की पूजा अर्चना करनी चाहिए और साथ ही इन राशियों के जातकों को सिद्धिदात्री माता को समर्पित अष्टमी का व्रत करना चाहिए आप की जानकारी बता दे मां दुर्गा किसी भी रूप का पूजन आपको उत्तम फल देने वाला है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »