25 Apr 2024, 01:11:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कुंभ राशि के जातकों का शुक्रवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 4 2019 12:22AM | Updated Date: Oct 4 2019 12:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आपसे अत्यधिक काम की अपेक्षा की जायेगी ,आप कुछ भी किस्मत के भरोसे या कोई छोटा सा भी काम किसी और के भरोसे नही छोड़ सकते। हालाँकि दिन के अंत में कोई बहुत अच्छी खबर मिलेगी जो आपके प्रयासों की सफलता से सम्बंधित होगी।
 
आप काफी व्यस्त तो हैं लेकिन इसके कारण अपनी एक्सरसाइज को न छोड़ें। जिम में आज नयी मशीन पर मेहनत करके देखें। आप फिटनेस के साथ साथ अपनी सुरक्षा के लिए भी करते या मार्शल आर्ट सीख सकते हैं। अगर मार्शल आर्ट सीखने की योजना बनाते हैं तो अपनी रूटीन एक्सरसाइज को कुछ दिन के लिए छोड़ दें,नियमित जिम कार्यक्रम फिर उसके बाद शुरू करें।
 
आपको किसी मजाकिया आदमी के साथ बहुत मजे करने का मौका मिलेगा। वह आपके दिल के बहुत करीब भी है और आपको कोई ऐसी ही हमसफ़र चाहिए।दूसरों की उन बातों पर ध्यान देने की जरुरत नही है जिसमें वे आदर्श पार्टनर के बारे में बताते हैं। व्यवहारिक और संवेदनशील बनें। अगर आपको वास्तविकता कुछ रास नही आ रही तो तो आप इसे सुधारने के लिए तो कुछ कर ही सकते हैं।
 
आप एक लंबे समय से सीधे और संकीर्ण रास्ते में कठिन काम कर रहे है, लेकिन आज आप अपने कार्य को पूरा करने के लिए प्रवंचना या चतुराई का सहारा ले सकते है , हालाँकि ये एक अनावश्यक जोखिम है। लोग आसानी से आपके तंत्र को पहचान लेंगे और इसे अपराध के रूप में लेंगे और आपने सालो से जो प्रतिष्ठा कमाई है वो आप गवां सकते है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »