20 Apr 2024, 15:17:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृषभ राशि के जातकों का गुरुवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 3 2019 12:43AM | Updated Date: Oct 3 2019 12:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज ध्यान से उन परिवर्तनों के बारे में सोचेंगे जो आपको अपनी जीवनशैली में और बेहतर स्वास्थ्य के लिए अपने भोजन में करने हैं। ताजा हवा में सांस लेने के लिए सुबह शाम सैर पर जाएँ। इससे आपके शारीर में खून का संचार बढ़ेगा और हार्ट स्ट्रोक्स की आशंका काफी हद तक कम हो जायेगी। आप आज अपने पार्टनर के लिए अपना प्यार काफी खर्चीले तरीके से सार्वजनिक रूप से दिखा सकते हो। आप अपने पार्टनर की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए एक सरप्राइज पार्टी भी रख सकते हो। 

इन योजनाओं में छोटी मोटी बाधाएं आ सकती हैं लेकिन आपके पार्टनर को उनकी ख़ुशी में आपके शामिल होने और आपके गहरे प्यार को लेकर कोई संदेह नही रह जाएगा। कुछ समय से अपने कार्यालय में आप काफी अच्छा काम कर रहे है और ये खूबी आज आपको अपने मालिक की नजरो में काफी ऊपर उठाएगी। पदोन्नति भी आपका इतंजार कर रही है परन्तु आपके सहकर्मियों की द्वेष एवं जलन आपका मन ख़राब कर सकती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »