29 Mar 2024, 14:17:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

नवरात्र के 9 दिनों में मिले ये संकेत तो समझ जाएं...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 2 2019 11:32AM | Updated Date: Oct 2 2019 11:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इन दिनों देशभर में नवरात्रि की धूम है। हर कोई अपनी श्रृद्धा के अनुसार पूरे 9 दिन व्रत या फिर पहला और आखिरी रखता है। नवरात्र के इन नौ दिनों मां में दुर्गा की पूजा-अर्चना पूरे विधि-विधान से की जाती है। काफी संख्या में श्रद्धालु नौ दिन तक व्रत रखते हैं। कहा जाता है कि नवरात्र के दौरान मां का ध्यान, पूजा-अर्चना करने से घर में सुख समृद्धि आती है। नवरात्र में अधिकतर लोगों के घरों में अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की जाती है। इसी तरह कई घरों में जवारे भी बोए जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि घर में बोए गए जवारे भविष्य की किसी बात की ओर संकेत करते हैं। 
बता दें कि नवरात्र के ये 9 दिन देवी मां को प्रसन्न करने के लिए बेहद ही शुभ होता है। वहीं आपको बता दें कि भक्त इन 9 दिनों में देवी मां को प्रसन्‍न करने के लिए खुब प्रयास करते हैं जिससे देवी मां की भी कृपा भक्‍त पर बनी रहती है लेकिन अब आप सोच रहे होंगे कि भला ये कैसे पता चलेगा कि देवी मां की आपपर कृपा है। तो आपको बता दें कि नवरात्र के दौरान जब ये संकेत मिलते हैं तो समझ लें कि माता रानी आप पर कृपा बरसा रही है।
 
ये रहे वो संकेत
1. शास्त्रों के अनुसार बताया गया है कि अगर नवरात्र के इन 9 दिनों में अगर व्‍यक्ति को सपने में कुछ खास संकेत मिलते है तो समझ जाएं कि आप पर देवी मां की विशेष कृपा है और बहुत ही जल्द आपकी किस्मत बदलने वाली है।
2. बताते चलें कि शास्त्रों के अनुसार किसी भी व्यक्ति को सपने अगर सफेद या सुनहरे रंग का सांप दिखे तो समझ जाए कि ये बेहद शुभ संकेत है क्योंकि सांप का कुंडली मारकर बैठना धन के देव कुबेर और देवी लक्ष्मी को दर्शाता है।
 3. वहीं ये भी बता दें कि नवरात्र के दौरान अगर सपने में सांप एक जगह बैठा हुआ देखते हैं तो समझ जाएं कि आपको बहुत जल्‍द ही धन की प्राप्ति होने वाली है इसके अलावा घर में सम्पन्नता भी बनी रहेगी।
4. इन 9 दिनों के दौरान अगर सपने में नारियल, फूल और शंख देखना भी अच्छा माना जाता है। क्‍योंकि ये सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इस सपने के आने से आपके जीवन में तरक्की का संकेत मिलता है।
 5. वहीं आपको बता दें कि अगर सपने में फूल दिखें तो समझ जाए कि देवी मां की कृपा से आपका भी नाम पूरे विश्व में ऐसे ही डंके की चोट पर लिया जाएगा क्‍योंकि माता ने आपको आशीर्वाद दिया हैं ।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »