24 Apr 2024, 06:35:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मकर राशि के जातकों का बुधवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 2 2019 1:17AM | Updated Date: Oct 2 2019 1:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपको दोस्तों का प्यार पाने के लिए थोडा नम्र बनना पड़ेगा। आप यह नही जानते लेकिन आपको घमंडी समझा जाता है इसीलिए यह सबसे अच्छा समय है कि आप दूसरों की आलोचना करने के स्थान पर अपनी भूतकाल की गतिविधियों का विश्लेष्ण करें। यह आपके लिए अपने अंतर्मन में झाँकने का बहुत अच्छा समय है और आपको इसका उपयोग अपनी कमियां दूर करने के लिए इसका उपयोग जरुर करना चाहिए। सांस से जुडी छोटी मोटी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसी किसी जगह पर जाने से बचें जहाँ एलर्जी पैदा करने वाले पदार्थ मोजूद हो सकते हैं। जो खनन या फिर इसी प्रकार के क्षेत्र में काम करते हैं, उनके लिए इनसे बच पाना पूरी तरह तो संभव नही है लेकिन उन्हें अपने स्वास्थ्य में सुधार होने तक सावधानी के तौर पर कुछ दिन काम से छुट्टी ले लेनी चाहिए ताकि समस्या ज्यादा न बढ़े।

अगर आप किसी को पसंद करते हैं तो अपनी पसंद को जाहिर करने के लिए आज का दिन बिलकुल अच्छा नही है। हो सकता है कि आपको गलत समझा जाए। उस समय तक इन्तजार करें जब तक सामने वाला आपसे खुद बात न करना चाहे। धीरज का फल मीठा होता है।अपनी दोस्ती और भावनाओं को नियंत्रण में रखें ताकि अपनी किसी अनियंत्रित बात या काम की वजह से आपकी गलत छवि न बन जाए। आप चुस्त, विश्वसनीय, दृढ़ और सक्रिय हैं। ये गुण आपको किसी भी साक्षात्कार में आगे रखने में आपकी मदद करेंगे। आप आज अगर किसी भी साक्षात्कार के लिए जा रहे हैं तो अपनी शारीरिक भाषा पर ध्यान दे। आज का दिन सफेद रंग शुभ है और अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में यह रंग पहने। वित्तीय मामलों आज औसत रहेंगे। आज आप संपत्ति खरीदने की योजना भी बना सकते है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »