29 Mar 2024, 15:30:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कन्या राशि के जातकों का बुधवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 2 2019 1:12AM | Updated Date: Oct 2 2019 1:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अपने सृजनात्मक विचारों को कार्यान्वित करने का यह बहुत अच्छा समय है। अपने विचारों को बड़ा रखें तथा किसी बोद्धिक या व्यवसायिक प्रशिक्षण में हिस्सा लें, इससे आपको औरो पर बढ़त हासिल होगी। हालाँकि ऐसा करते हुए आपको कुछ वित्तीय परेशानियां आ सकती हैं। आप आज ध्यान से उन परिवर्तनों के बारे में सोचेंगे जो आपको अपनी जीवनशैली में और बेहतर स्वास्थ्य के लिए अपने भोजन में करने हैं। ताजा हवा में सांस लेने के लिए सुबह शाम सैर पर जाएँ। इससे आपके शारीर में खून का संचार बढ़ेगा और हार्ट स्ट्रोक्स की आशंका काफी हद तक कम हो जायेगी।

आप आज अपने पार्टनर के लिए अपना प्यार काफी खर्चीले तरीके से सार्वजनिक रूप से दिखा सकते हो। आप अपने पार्टनर की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए एक सरप्राइज पार्टी भी रख सकते हो। इन योजनाओं में छोटी मोटी बाधाएं आ सकती हैं लेकिन आपके पार्टनर को उनकी ख़ुशी में आपके शामिल होने और आपके गहरे प्यार को लेकर कोई संदेह नही रह जाएगा। कुछ समय से अपने कार्यालय में आप काफी अच्छा काम कर रहे है और ये खूबी आज आपको अपने मालिक की नजरो में काफी ऊपर उठाएगी। पदोन्नति भी आपका इतंजार कर रही है परन्तु आपके सहकर्मियों की द्वेष एवं जलन आपका मन ख़राब कर सकती है। ये आपके लिए एक मुश्किल चुनौती की तरह है और आपको इस बात का ध्यान रखना है की ये चीज़ आपके मन और मस्तिस्क पर बुरा प्रभाव न डाले।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »