20 Apr 2024, 13:50:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

बुध का राशि परिवर्तन - इन 5 राशियों का आएगा अच्छा समय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 1 2019 11:47AM | Updated Date: Oct 1 2019 11:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नवरात्रि के पहले दिन ही बुध ग्रह का राशि बदल गया है। बुध महाराज अपनी उच्च राशि कन्या को छोड्कर शुक्र राशि तुला मे प्रवेश करेंगें, शुक्र की नीच राशि कन्या हैं, यहा बुध शुक्र  का राशि परिवर्तन  होगा। बुध का यह परिवर्तन किन-किन राशियों के लिए शुभ लाभदायी है किन किन-किन राशि वालों को इससे परेशान हो सकती है। 
 
मेष 
मेष राशि वालों के लिए शुक्र का सप्तम भाव में जाना शादी-विवाह संबंधी वार्ता सफल कराएंगे। व्यापार की दृष्टि से यह समय बेहतरीन आरंभ हो रहा है लाभ उठाएं। विदेश यात्रा और देशाटन का पूरा आनंद मिलेगा।
 
वृषभ
बुधदेव शत्रु भाव में जा रहे हैं किंतु शुक्र और बुध का राशि परिवर्तन प्रभाव में शुभता लायेगा। फिर भी स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गुप्त शत्रुओं से बचें ऋण के लेनदेन से भी बचें।
 
मिथुन
मिथुन राशि के लिए बुध का पंचम भाव में जाना किसी वरदान की तरह है। शिक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। प्रेम विवाह के भी योग बन रहे हैं जिसका लाभ भी उठा सकते हैं।
 
कर्क
बुध का चतुर्थ भाव में जाना मकान वाहन संबंधी चिंता तो दूर करेगा ही साथ ही मित्रों से लाभ भी देगा। माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में मांगलिक कार्यों से माहौल खुशनुमा रहेगा।
 
सिंह
पराक्रम भाव में बुध का जाना और सुख भाव में शुक्र का रहना बेहतरीन योग बना रहा है, अतः थोड़ी सी मेहनत का अधिक फल मिलेगा। विलासिता संबंधी वस्तुओं पर भी खर्च होगा। प्रयास करें कि आर्थिक तंगी ना आने पाए।
 
कन्या
बुध और शुक्र का राशि परिवर्तन बेहतरीन लाभ देने वाला है। मित्रों से सहयोग मिलेगा। मकान वाहन का क्रय भी कर सकते हैं। किसी महंगी वस्तु पर अधिक खर्च होगा। मीठे बोल से बड़े से बड़े कष्टों पर विजय प्राप्त कर लेंगे।
 
तुला
ग्रह गोचर बेहतरीन लाभ देने वाला है। काफी दिनों से चली आ रही आपकी परेशानियां कम होंगी। अपने कार्य गोपनीय रखते हुए अंतिम रूप दें। यदि आप विद्यार्थी हैं तो शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता के योग है।
 
वृश्चिक
बुध का व्यय भाव में गोचर आकस्मिक खर्च करवाएगा। व्यर्थ की भागदौड़ से बचें। इस अवधि के मध्य किसी को उधार देने से भी बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं आर्थिक तंगी का भय है।
 
धनु
बुध का लाभ स्थान में जाना परिवार के बड़े लोगों से स्नेह तो दिलवाएगा ही, उच्च अधिकारियों से मधुर संबंध भी बनाएगा। एक से अधिक आय के साधन बनेंगे। अपनी ऊर्जा शक्ति का प्रयोग करें।
 
मकर
मकर राशि वालों के लिए शुक्र और बुध का केंद्र और मूल त्रिकोण का प्रभाव अति लाभकारक सिद्ध होगा। मान सम्मान की वृद्धि होगी। रोजगार की दिशा में किया गया प्रयास सार्थक रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के भी योग है।
 
कुंभ
भाग्य वृद्धि और विदेश यात्रा के योग तो बनेंगे ही साथ ही किसी समृद्धशाली व्यक्ति अथवा संस्थान से लाभ होगा। भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय नुकसान दे सकता है। धार्मिक और सामाजिक कामों में हिस्सा लेंगे।
 
मीन
मीन राशि वालों के लिए बुध का अष्टम भाव में जाना बहुत अच्छा नहीं कहा जाएगा। पेट संबंधी विकार से बचें। बाहरी व्यक्ति पर शीघ्रता से विश्वास कम करें। अपने कार्यालय से काम निपटाने और घर आयें।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »