25 Apr 2024, 07:31:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

नवरात्र के नौ दिनों में मां की पूजा के साथ करें इन मंत्रो का जाप, मिलेगी सुख समृद्धि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 1 2019 11:25AM | Updated Date: Oct 1 2019 11:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नवरात्र के नौ दिनों में मां की पूजा की जाती है। शारदीय नवरात्रि अधर्म पर धर्म और असत्‍य पर सत्‍य की विजय का प्रतीक है। नवरात्र के नौ दिनों में अगर आप इन मंत्रों का जाप करते हैं तो आपके जीवन की सभी परेशानियां दूर होती है। धार्मिक परंपरा के अनुसार यह नवरात्रि का पर्व बहुत ही महत्वपूर्ण व व्यक्ति के जीवन में सुख समृद्धि लता है।
गलत कार्यो से बचने के लिए मां दुर्गा की आराधना इस मंत्र के जाप से करें :
रक्षांसि यत्रोग्रविषाश्च नागा यत्रारयो दस्युबलानि यत्र। दावानलो यत्र तथाब्धिमध्ये तत्र स्थिता त्वं परिपासि विश्वम्।। 
आपके जीवन मे आई विपत्ती को दूर करने के लिये माँ का ध्यान करें -
देवि प्रपन्नार्तिहरे प्रसीद प्रसीद मातर्जगतोखिलस्य। प्रसीद विश्वेश्वरि पाहि विश्वं त्वमीश्वरी देवि चराचरस्य।।
यदि आप किसी बीमारी से ग्रस्त है या आपके जीवन में कोई न कोई कष्ट आ रहा है तो –
जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी। दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोस्तु ते।।
यदि आप स्वर्ग और मोक्ष की प्राप्ति चाहते है तो –
माता रानी की स्तुति कर - सर्वभूता यदा देवी स्वर्गमुक्तिप्रदायिनी। त्वं स्तुता स्तुतये का वा भवन्तु परमोक्तयः ।।
यदि आपका मन पूजा पाठ धर्म कर्म मे न लग रहा हो और आप भक्ति करना चाहते है तो -
नतेभ्यः सर्वदा भक्त्या चण्डिके दुरितापहे। रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि ।।
यदि आपके जीवन मे शांति नहीं हे आपका मन यहाँ वहाँ भटक रहा हो तो यदि आप शांति व प्रसन्नता की प्राप्ति चाहते है तो -
प्रणतानां प्रसीद त्वं देवि विश्वार्तिहारिणि। त्रैलोक्यवासिनामीड्ये लोकानां वरदा भव।।
यदि आप शारीरिक व मानसिक परेशान हे व आरोग्य जीवन चाहते है तो :
देहि सौभाग्यमारोग्यं देहि मे परमं सुखम्। रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि ।। मंत्र का जाप करें ।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »