28 Mar 2024, 18:46:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृश्चिक राशि के जातकों का मंगलवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 1 2019 12:05AM | Updated Date: Oct 1 2019 12:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज का दिन तारीफ और प्रशंसा से भरा रहेगा। आपके बेहतरीन कामों के लिए पुरस्कार भी मिल सकते हैं। आपकी सच के साथ बने रहने की खासियत से आप अपने से प्रतिस्पर्धा करने वाले कई लोगों के रोल-मॉडल बन पायेंगे। आज कोई फैसला कार्यान्वित करने से पहले एक बार फिर से सोच लें। आप पिछले कई दिनों से आउट ऑफ़ फॉर्म नजर आ रहे हैं और आपकी चिंता का कारण भी यही है। समझने की कोशिश करें कि आपके सोचने और करने के बीच का असंतुलन ही आपके निर्धारित किये हुए उद्देश्यों के पूरा न होने का मूल कारण है। खुद को राहत दें और अपेक्षा थोड़ी कम रखें। अगर आप अब शांति बनाकर नही रखेंगे तो बाद में आपको बहुत परेशानी हो सकती है।

जो लोग जीवनसाथी की तलाश मैं है, उनके लिए आज का दिन अच्छा है। आप आज किसी को आकर्षित कर सकते हैं। मित्रो के साथ मिले और उनके साथ बाहर जाए। जो लोग पहले से ही रिश्ते में है, वे भी अपने रिश्ते में चिंगारी का अनुभव करेंगे। आपकी एकरसता टूटेगी। आप अपने साथी के साथ कुछ अलग करने की कोशिश कर सकते हैं। अगर आप एक घरेलू व्यक्ति है, तो आप अपने साथी के साथ बाहर का रुख कर के आनन्दयी समय व्यतीत कर सकते है। आज आपको नौकरी की संभावनाओं के बारे में कुछ अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। आपको अपनी पसंद की कंपनियों में एक साक्षात्कार के लिए बुलाया जा सकता है। आज उभरते हुए लेखकों के लिए यह एक महान दिन हो सकता है क्यों की आपके लेख या आपकी पुस्तक प्रसिद्ध प्रकाशक के द्वारा प्रकाशित हो सकती है। आपका करियर अब पूरी तरह से एक नए रूप में शोभित होगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »