24 Apr 2024, 06:43:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कन्या राशि के जातकों का मंगलवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 1 2019 12:04AM | Updated Date: Oct 1 2019 12:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपकी भीतरी शक्ति आपको एक साथ कई स्तरों पर सोचने की क्षमता देगी। आप किसी भी मुद्दे की तह तक जा पायेंगे।अपने दोस्तों साथियों का भी सही मूल्याकन कर पायेगे। जहाँ तर्कशक्ति से बात ना बने, अपने मन की आवाज सुनें। अपनी छिपी क्षमता को बाहर लाने का यह उत्तम समय है।विवादों से बचें, वे बाद में समस्या पैदा कर सकते हैं। आज का दिन खेल के मैदान में जोश दिखाने और एक्सरसाइज के लिए बहुत अच्छा है। आज सारा तनाव धुल जाएगा और आप जबरदस्त तरीके से उर्जावान और तरोताजा महसूस करेंगे। इससे आपमें आशा का भी संचार होगा और आप वे काम भी कर पायेंगे जिन्हें आप टालते रहे हैं। आपका उत्साह और जोश आपके परिवार के अन्य लोगों और दोस्तों को भी प्रभावित करेगा और आप अचानक ही आउटडोर कार्यक्रम या पिकनिक की योजना भी बना सकते हैं।

 
एक ऐसे रिश्ते को आगे की तरफ सिर्फ इसलिए खीचना बेकार है, क्योंकि वो काफी लम्बे समय से है। आप अनिश्चितता और मानसिक अस्थिरता के कारण थोड़ा उदास रह सकते है। अपने आप को दोषी महसूस न करें। ऐसे रिश्ते के साथ चिपकना बेकार था। आगे बढे। अपने मन को स्थिर और मजबूत करे। अगर आप अपने को मजबूत बना लें तो आप इस रिश्ते से बाहर आ सकते है। आज का दिन अपने प्रयासों को तेज करने और अपनी महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए सबसे अच्छा समय है। आप अपनी परियोजना के सफलतापूर्वक अंतः के लिए प्रतिबद्ध है जिसके लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे। आपका संकल्प और अच्छे प्रयास बर्बाद नहीं होंगे और आप निकट भविष्य में अच्छे फल की उम्मीद कर सकते है। आपको इस उद्यम में अपने परिवार का पूरा समर्थन प्राप्त होगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »