19 Apr 2024, 20:34:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कर्क राशि के जातकों का मंगलवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 1 2019 12:02AM | Updated Date: Oct 1 2019 12:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुरानी और बेकार चीजों को जीवन से हटा देने का समय है। आप किसी पिछली स्थिति से महज किसी अहसान की भावना या मजबूरी के चलते चिपके हुए हैं जो अब आपको कतई पसंद नही है। आपको इसमें से बाहर आ पाना मुश्किल लग रहा था, लेकिन आज आप इस स्थिति से बाहर आने के लायक मानसिक शक्ति जुटा पायेंगे। आपको अपने इस काम में किसी घटना से भी मदद मिलेगी। आज चोट लगने की संभावना बनी हुई है। आपको गिरने और दुर्घटना से बचने के लिए अतिरिक्त सावधान रहना होगा।डॉक्टर के पास जाना होगा। स्वास्थ्य की उपेक्षा ना करें नही तो आपको गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। आपको अपने करीबियों में से भी किसी की सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है।चिंता न करें, यह अस्थायी चरण है और समय पर सही कदम उठा लेने से आप आसानी से अपनी समस्याएँ सुलझा लेंगे।

आप आज बेचैन और असुरक्षित महसूस कर सकते हैं, आपको अपने पार्टनर की भावनाओं पर विश्वास कर पाना भी मुश्किल लगेगा। आपको अपने सम्बन्ध से एक छोटा सा ब्रेक लेकर उन कारणों के बारे में गहराई से सोचना चाहिए जिसने आपको यह सोचने पर मजबूर किया है। इस सोच विचार के बाद आपको काफी राहत महसूस होगी और आप अपने आप तथा अपने पार्टनर के बारे में विश्वस्त अनुभव करेंगे। अवलोकन और विश्लेषण की आपकी शक्ति आज अपने चरम पर होगी अतः अगर आप किसी भी नौकरी में हैं और अगर इन कौशल की आवश्यकता है, तो आज सफलता आपके कदम चूमेगी। वैज्ञानिकों, जांचकर्ताओं और शोधकर्ताओं के लिए आज एक उपयोगी दिन होगा। आज आप रचनात्मक और निष्कपट तरीके से अपने कार्यस्थल पर समस्याओं का हल खोजेंगे जो की आपके कार्यालय में सराहा जायेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »