20 Apr 2024, 22:06:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृश्चिक राशि के जातकों का शनिवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 21 2019 12:38AM | Updated Date: Sep 21 2019 12:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आपके दिमाग में केवल सुन्दरता सम्बन्धी ख्याल छाए हुए हैं, आज आप कई सौन्दर्य ट्रीटमेंट के लिए तैयार हैं। इनमे एन्टी-एजिंग मसाज से लेकर कोई कोस्मेटिक सर्जरी तक शामिल हो सकती है। आप सुंदर बने रहने के लिए अपनी जीवन शैली में भी कई बदलाव करने वाले हैं, आपके स्तर पर हालाँकि यह सब कुछ तारीफ़ के लायक है लेकिन यह भी समझें कि हर आयु कि अपनी एक ख़ूबसूरती होती है और हमेशा खुद को अपनी वास्तविक आयु से छोटा दिखाने की कोशिश करना जरूरी नही है।

अगर आप अपने रिश्ते को व्यवस्थित करना चाहते हैं, तो आज का दिन सर्वोत्तम है। अपने परिवार के मध्य में अपने आप को व्यक्त करें। आपके ग्रहों की स्थिति के कारण आप में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा जिससे की आपका परिवार खुश होगा। आज अपनों के साथ जश्न मनाने का एक बढ़िया दिन है। अपनी देखभाल और चिंता को दिखाने के लिए अपने परिवार के साथ समय बिताएं। आप के इन भावो को देखकर वे बहुत खुश होंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »