29 Mar 2024, 11:51:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कुंभ राशि के जातकों का रविवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2019 1:37AM | Updated Date: Sep 15 2019 1:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दूसरों को अच्छी ना लगने वाली बातें कहकर उनका दिल ना दुखाएं। आपको आज अपने ऑफिस के काम के कारण बिना बात की चिंता और तनाव रहेगा। आपको यह समझने कि जरुरत है कि आप हर किसी को खुश नही रख सकते, ऐसा करने कि कोशिश से आप व्यर्थ का तनाव ही मोल लेंगे जिससे आपकी सेहत प्रभावित होगी। इन सब चीजों के स्थान पर आपको काम से छुट्टी लेकर आराम करने की जरुरत है,जिससे आपकी ऊर्जा बनी रहे। आपको अपने मानसिक तनाव को दूर करने के लिए कुछ राहत पहुँचाने वाले व्यायाम करने चाहिए। 

अगर मौजूदा संबंधों में वो अपनापन आप महसूस नहीं कर रहे है तो भी अपने मन को सकारात्मक रखे। आपका साथी अपने प्रेम की भावनाओं को उसी तरीके से व्यक्त नहीं कर रहा है, जिस तरह से आप व्यक्त करते है। ये समय किसी को चोट पहुंचाए बिना आगे बढ़ने का समय है। आप लोगों से मिले, समारोह में जाये और हो सकता है, कोई साथी आपको मिल जाये जो आपके दिल को समझेगा। आप विनम्र और कोमल रहे। कुछ आश्चर्य आपका इंतजार कर रहे है। आज आप अपने वित्त के संबंध में दुविधा की स्थिति में रहेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »