29 Mar 2024, 15:11:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

धनु राशि के जातको का सोमवार को शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 26 2019 2:23AM | Updated Date: Aug 26 2019 2:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आप अपने संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्रेमपूर्ण व्यवहार करेंगे। कोई आपकी उदारता से प्रभावित होकर दिन के अंत तक आपसे अपनी भावना का इजहार कर सकता है हालाँकि अभी भी आपके मन में कडवे अनुभव भरे हुए हैं। लेकिन अब समय आ गया है की आप सारी नकारात्मकता को दूर करके एक नयी शुरुआत करें।

धनु स्वास्थ्य और कल्याण- आज आपकी सेहत काफी हद तक अच्छी रहेगी और वे तकलीफें जो आप पिछले कई दिनों से महसूस कर रहे थे, आज ख़त्म हो जायेंगी। उन तकलीफों के लिए भी सावधानी बरतना आवश्यक है जो आपको आज हो सकती हैं। अगर आप इनके प्रति लापरवाह रहेंगे तो ये गंभीर समस्याओं में बदल सकती हैं। समय पर इनके समाधान के उपाय कर लेने से आप आसानी से इनसे बच सकते हैं।
 
धनु प्यार और संबंध- आज आपको थोडा खुलना पड़ेगा। अपने साथी के साथ रोमांस और छोटी छोटी खुशियाँ देने वाल वक्त बिताएं, आज के दिन गंभीर मुद्दों को उठाकर एक तरफ रख दें। वास्तव में आपका सम्बन्ध काफी प्रगाढ़ है। आपको इस समय का प्रयोग कुछ हलके फुलके और मनोरंजक कार्यकलापों के लिए करना चाहिए। ऐसा करते हुए भी एक दुसरे के साथ रहने का आनंद लें। 
 
धनु कैरियर और धन- आज इस बात के जबरदस्त संकेत है की आप अपने कार्य क्षेत्र का परिवर्तन कर सकते है या आप के कार्य क्षेत्र से जुडी दिशा का बदलाव हो सकता है। अभी तक आप जिस चीज़ को शौकिया तौर पर लेते थे वही चीज़ आपके लिए धन उपार्जन का रास्ता बन सकती है यहाँ तक की आप अपनी नौकरी भी इस काम के लिए छोड़ सकते है हालाँकि ये एक बहुत ही जोखिम काम लगे पर इसके परिणाम आगे जाकर काफी उत्साहित करने वाले है। इस चीज़ में समय लग सकता है पर धन की दृष्टि से ये काफी उत्साहजनक है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »