28 Mar 2024, 16:15:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृश्चिक राशि के जातको का सोमवार को शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 26 2019 2:23AM | Updated Date: Aug 26 2019 2:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अगर किसी के साथ इन दिनों आपके सम्बन्ध सही नही हैं तो आज उनसे इस बारे में बात कर सकते हैं। उनकी भी बात ध्यानपूर्वक सुनें। सामने वाले को ना तो इतनी छूट दें की आपको रोंदकर आगे बढ़ जाए, ना ही बहुत रुखा व्यवहार करना ठीक होगा। ऑफिस में आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात सम्भव है,सतर्क और सक्रिय रहें।

वृश्चिक स्वास्थ्य और कल्याण- आज आप बहुत अच्छे स्वास्थय और तनावरहित मूड का आनंद लेंगे। इस समय का उपयोग अपनी किसी अच्छी-खासी शारीरिक मेहनत वाली गतिविधि के लिए करें जो आपको अच्छी लगती है।बाल गेम का मजा लें या जिम में पसीना बहायें। स्वस्थ शरीर के कारण आप खुशमिजाज रहेंगे, इसीलिए दोस्तों के साथ मिल-बैठने के लिए बहुत अच्छा दिन है।

वृश्चिक प्यार और संबंध- आज माहौल में ही रोमांस बिखरा हुआ है। आप बहुत सारे मनोरंजक और मजेदार आदमियों के संपर्क में आयेंगे और इनमें से किसी एक के साथ मुलाकात सार्थक साबित हो सकती है। जिनका सम्बन्ध पहले से बना हुआ है वे अपने पुराने सम्बन्ध में अन्तरंग डिनर या पिकनिक पर जाकर एक नयी जान फूंक पायेंगे। आपका पार्टनर पिछले कई दिनों से कुछ खिंचा-खिंचा सा है लेकिन आज स्थिति में सुधार होगा। 

वृश्चिक कैरियर और धन- आप इस समय शांति में नहीं हैं। आपके दिल और दिमाग के बीच एक निरंतर युद्ध है की किस तरह से नैतिक और तार्किक रूप से सही निर्णय लिया जाये। अपने दिल की बात सुने और अपने मन को शांत करने के लिए कुछ करे। अपने आप को एक नई जिम्मेदारी सौपे। अगर आप बिना सोच के खर्च करेंगे तो आपको वित्तीय परेशानी हो सकती है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »