28 Mar 2024, 17:05:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कन्या राशि के जातको का सोमवार को शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 26 2019 2:17AM | Updated Date: Aug 26 2019 2:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ऐसे अवसरों को पकड़ने की कोशिश करें जो आपको सोचने और उसे अपने तरीके से दुबारा पेश करने का मौका दें। आप इसे उत्साह के साथ कर भी पायेंगे और आपको आनंद भी आएगा। घर में कुछ बदलाव होने ही हैं, शायद आप अधिक एकाग्रता और अधिक बेह्तर अवसरों के लिए किसी नईं जगह जाना चाहते हैं।

कन्या स्वास्थ्य और कल्याण- अब आपके लिए खुद को संवारने और खुद का ध्यान रखने का समय है। आप अपनी अच्छी सेहत को हलके में लेते रहे हैं लेकिन अब आपको यह समझना होगा कि छोटी समस्याओं को नजरअंदाज कर देने से वे भविष्य में बड़ी समस्याओं में बदल जायेंगी। आप आज तक किसी भी स्वास्थ्य सम्बन्धी तकलीफ में घरेलू नुस्खों से ही काम चलाते रहे हैं और इससे आपको फायदा भी हुआ है लेकिन अब आपको अपनी समस्याओं के संतोषजनक समाधान के लिए डॉक्टर की मदद लेनी पड़ सकती है।

कन्या प्यार और संबंध- किसी को भी आपको नीचा दिखाने की अनुमति नहीं है। ये समय कोशिश करते रहने का समय है। अगर आपके प्यार को चोट पहुंची है, तो समझे की वह आपके लिए था ही नहीं। अब भविष्य की ओर देखने का समय है। ऐसा कोई सामाजिक दायित्व नहीं है की आप ऐसी चीज़ के साथ रहे जो आपकी ऊर्जा के साथ मेल नहीं खाती। आपसी टकराव के कारण पीछे हटने में ही भलाई है। आपको शीघ्र ही अपना प्यार मिल सकता है। 

कन्या कैरियर और धन- एक मालिक के रूप में, अपने अधीनस्तों के लिए आपमें एक दिल है। उन्हें ज्यादा उत्साह के साथ प्रदर्शन करने के लिए आपकी प्रशंसा की जरूरत है। उनसे बात करें और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए आप किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते है। वे इसके लिए आप का आदर करेंगे। आप एक बड़ी परियोजना के लिए उन्हें प्रेरित भी करते रहे। उनके साथ हसी मजाक करे ताकि वे आपके साथ सामान्य हो पाये। आप अपने विशाल नेतृत्व के गुणों का प्रयोग करें।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »