28 Mar 2024, 21:44:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मकर राशि के जातको का शनिवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2019 12:41AM | Updated Date: Aug 24 2019 12:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आप नए दोस्त बना सकते हैं और नए काम हाथ में ले सकते हैं। हमेशा की तरह अपने आप में यकीन बनाये रखें। इससे आप अपने लिए हर तय मंजिल तक पहुच पायेंगे। भविष्य की योजनायें बनाने के लिए बहुत अच्छा समय है, लेकिन वित्तीय स्थिति का ध्यान रखें, जरुरत पड़ने पर ही खर्च करें।

मकर स्वास्थ्य और कल्याण- आपको अब धीरे धीरे यह बात समझ में आ पा रही है कि आपको अपने खाने के पैटर्न और अपनी जीवनशैली में कुछ बहुत बड़े बदलाव करने की जरूरत है लेकिन आप इस बारे में संदेह के कारण कोई पक्का निर्णय नही ले पा रहे। आज आपके सारे संदेह दूर हो जायेंगे और आप एक स्वस्थ जीवनशैली के लिए आवश्यक सभी कदम उठा पायेंगे। आपको इस बारे में अपने आसपास रहते किसी आदमी से प्रेरणा भी मिलेगी।
 
मकर प्यार और संबंध- आज आप अपने सामाजिक प्रतिबद्धताओं के कारण बहुत व्यस्त रहेंगे। समारोहों या घरेलु उपलक्ष्यो के कारण आपका सारा समय उसी में जा सकता है, जिसके कारण आज आप सामाजिक प्रतिबद्धता का आनंद लेंगे। आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेंगे, क्योंकि आप ध्रुव तारे की तरह अपनी चमक बिखेरेंगे। इस समारोह के कारण आपको कोई पुराना माध्यम मिल सकता है या आप किसी पुराने व्यक्ति से मेल मिलाप कर सकते है जो की आपको आगे बढ़ने में सहायक सिद्ध हो सकता है। 
 
मकर कैरियर और धन- आप पर अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों जीवन में भारी जिम्मेदारियों का भार है, इसलिए आपको अपने समय का प्रबंधन उचित तरीके से करना होगा हालाँकि आपके सहकर्मी आपकी मदद के लिए आगे आ सकते है अगर आप उनसे सहयोग की मांग करे, लेकिन अधिकता में कुछ न कहे क्योंकि एक बिंदु से आगे वे आपको न भी कह सकते है। आप में भविष्य की योजना बनाने के लिए आवश्यक ऊर्जा रहेगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »