29 Mar 2024, 00:09:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

तुला राशि के जातको का गुरूवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 22 2019 1:05AM | Updated Date: Aug 22 2019 1:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज के दिन आप अपने आसपास सभी को अपनी सोच और किसी भी स्थिति को सही समझने की योग्यता से प्रभावित करेंगे। अपने कार्यस्थल की किसी बड़ी समस्या या किसी दोस्त की परेशानी का बहुत रचनात्मक सा हल निकलकर छा जायेंगे। आपके लिए रोमांचक समय है। आपको किसी का ध्यान अपनी और खीचने की जरुरत नही है, बल्कि लोग खुद आपकी ओर सहायता लेने के लिए आयेंगे।

तुला स्वास्थ्य और कल्याण- आप काफी संवेदनशील हैं और आपका पाचन तन्त्र भी। जैसे ही आप कोई ऐसा खाना खाते हैं जो आपके पाचन तन्त्र के अनुकूल नही होता तो आपका शरीर इसे रिजेक्ट कर देता है। आपको इसी कारण उलटी और दस्त हो सकते हैं, अगर आप संभले नही तो समस्या गंभीर रूप भी ले सकती है। देसी स्तर पर तैयार की गयी दवाइयां अपनाने की कोशिश करें।

तुला प्यार और संबंध- आज आपको अपने साथी के अचानक आये बदलाव के कारण को जानने में मदद मिलेगी। आप कुछ समय से उसपर कम ध्यान दे रहे थे। आज अपने साथी को लाड़ प्यार करने का दिन है। आज अपने साथी को लंबी सैर या खरीदारी पर लेकर जायें। एक साथ शाम का खाना खायें। अपने साथी को बधाई दे। आप वही ताजगी और चिंगारी अपने जीवनसाथी में देखेंगे। 

तुला कैरियर और धन- आप आभूषण या कुछ बहुमूल्य रत्नो या मॉडलिंग या उस तरह के समान पेशे से जुड़े हुए है। आपको अपने व्यापारिक गतिविधियों या किसी समारोह के लिए विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। आपके सफल होने के आसार हैं, इसलिए चिंता छोड़ो और आगे बढ़ो। आपको अपनी उम्मीदों से कहीं अधिक पैसे की प्राप्ति होगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »