29 Mar 2024, 12:56:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मिथुन राशि के जातको का बुधवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2019 2:36AM | Updated Date: Aug 21 2019 2:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप पुराने विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपना रहे हैं। आज कुछ अलग ना सोचें,इसका प्रभाव औरों पर अच्छा न पड़ेगा। कोई भी काम करने से पहले ये मूल्याकंन दुबारा कर लें कि आप वास्तव में चाहते क्या हैं। घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए नया वाहन और दूसरी चीजें खरीदने हेतु समय उपयुक्त है।

मिथुन स्वास्थ्य और कल्याण- अपने स्वास्थ्य की अतिरिक्त देखभाल करने का समय है। आपके अपनी समस्याओं के प्रति लापरवाह रहने से वे गायब नही हो जायेंगी बल्कि समय के साथ साथ और गंभीर रूप धारण करती जायेंगी। हालाँकि समय पर उनसे बचने के उपाय करके आप काफी हद तक सचमुच उनसे बच सकते हैं। आपको अपने करीबियों के सामान्य स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिए। आपको किसी करीबी से संक्रमण की भी आशंका हैं।

मिथुन प्यार और संबंध- जहां तक संबंधों का सवाल है, दिन अच्छा रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ एक शांत समय का आनंद ले पायेंगे। जो आपके पास है उसी के साथ खुशियाँ मनाएं। छोटे मोटे घरेलू कामों में अगर आप पार्टनर की सहायता करेंगे तो आपके सम्बन्ध में इससे एक तरह की संतुष्टि आएगी जिससे आपको ख़ुशी और आपके प्यार को एक नया आयाम मिलेगा। 

मिथुन कैरियर और धन- चुनौतीपूर्ण समय खत्म हो गया हैं। आपने सफलतापूर्वक बाधाओं को पार कर लिया है, जो की भाग्य ने आप पर फेके थे, इसलिए ये बहुत आवश्यक है की आप अपने को शांत बनाए रखे। इसके अलावा, आप आराम करने की मुद्रा में आ सकते है, क्योंकि कार्य का दबाव आपके कार्यस्थल पर काफ़ी कम हो गया है। अच्छा कार्य प्रदर्शन आपके वित्तीय लाभ का मार्ग भी खोलेगा। लंबी अवधि के निवेश में पैसे का निवेश करने के लिए ये एक अच्छा समय है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »