आज आप किसी बड़े सम्मेलन या सेमिनार की मेजबानी कर सकते हैं लेकिन आपके मनचाहे समय पर स्थान की उपलब्धता के कारण हुई हल्की सी ग़लतफ़हमी से आपको शर्मिंदगी महसूस होगी और आपको कार्यक्रम रद्द करना पड़ सकता है। आपको ऐसे समय में शांति बनाये रखनी होगी और सकारात्मक कोशिशें करते रहनी होंगी।
धनु स्वास्थ्य और कल्याण- आपको अपने दोस्तों के बीच लोकप्रिय होने के लिए थोडा नम्र बनना होगा। आपको हालाँकि इस बात का अहसास भी नही है परन्तु आप थोड़े से घमंडी हो गए हैं इसीलिए दूसरों की आलोचना करने की बजाय आपको इस बात पर ध्यान दें अचहिये कि आपका व्यवहार कैसा हो रहा है। आपको अपने अन्दर झाँकने के लिए यह बहुत सही समय है और आपको अपने आपको नजदीक से देखने और जांचने के लिए इसका पूरा फायदा उठाना चाहिए।
धनु प्यार और संबंध- आज का दिन एकल व्यक्तियों के लिए विशेष रूप से अनुकूल है, जो की एक विशेष व्यक्ति से मिल सकते है, जो की आपके भविष्य के जीवन में प्रमुखता रखेगा। अगर आप एक रिश्ते में पहले से ही हैं, तो आज इस बात का संकेत मिल सकता है की ये लम्बा और सच्चा प्यार है या एक मृगतृष्णा भर है। आज आप एक गंभीर रिश्ते की दिशा में एक कदम उठा सकते है।
धनु कैरियर और धन- आप कुछ समय से एक बदलाव पर विचार कर रहे है। आज आप एक ऐसे अवसर को देखेंगे जो आपको आकर्षित करेगा। सक्रिय रहे और निर्णय ले। आपको एक साक्षात्कार कॉल भी मिल सकती है। आपके आत्मविश्वास और विषय ज्ञान के साथ, एक साक्षात्कार को उतीर्ण करना आपके लिए कभी समस्या नहीं रही है। तो, पहला कदम उठाइए और निर्णय ले। एक सार्वजनिक परिवहन में यात्रा करते समय अपने धन का ध्यान रखे और सावधान रहें।