29 Mar 2024, 07:25:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मिथुन राशि के जातको को गुरुवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 15 2019 12:52AM | Updated Date: Aug 15 2019 12:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आपके लिए अच्छा दिन है। आपका सुंदर व्यक्तित्व दूसरों को आकर्षित करेगा। आज आप कुछ भी करें, सफलता मिलेगी। आप काफी लोकप्रिय हैं। आप सृजनात्मक भी हैं और नम्र भी, आपके इन्ही गुणों ने आपको इस मुकाम पर पहुंचाया है। चालाकी और अभिमान को आने दिये बिना इसी रास्ते पर चलते रहें।

मिथुन स्वास्थ्य और कल्याण- जो लोग आपको अपना करीबी समझते हैं आज आप उनके लिए प्यार और सहायता का स्रोत बनना चाहते हैं। लेकिन उनकी देखभाल के साथ साथ अपनी सेहत को भी नजर अंदाज न करें। किसी भी तरह के इन्फेक्शन से बचने के लिए घर का बना खाना और यह तक कि, पानी भी घर से लायें।अपने समय का सीमांकन करें कि आप खुद के लिए और दूसरों के लिए कितना समय रखना चाहते हैं।

मिथुन प्यार और संबंध- यह समय प्यार और रोमांटिक जीवन को लेकर गंभीर होने के लिए बिलकुल उपयुक्त है। आपको यह महसूस हो जाएगा कि अब आपको सिर्फ फ़्लर्ट करने में कोई रुचि नही रह गई है। इसकी बजाय आप आप कोई परिपक्व सोच वाला गंभीर पार्टनर तालश करने की कोशिश करेंगे। आप अपने भविष्य पर इन संबंधों के पड़ने वाले प्रभाव के बारे में भी सोचना शुरू करेंगे और लम्बे समय के सम्बन्ध बनाने की दिशा में पहला कदम भी उठा सकते हैं। 

मिथुन कैरियर और धन- आप एक आकर्षक आभा और मीठी वाणी के स्वामी है। इन अलंकारो की वजह से आप अपना रास्ता खुद बना सकते है। आपका बच्चों का सा रवैया हर जगह खुशी फैलाता है और सबके लिए बहुत आसान परिस्थितियों का निर्माण होता है, और आप अपने चुटकुलों और हास्य से सबके मनोविज्ञान को प्रभावित करते है, जो आपके मुख मंडल से अनायास ही निकल पड़ते है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »