28 Mar 2024, 15:39:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृश्चिक राशि के जातकों का शनिवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2019 2:10AM | Updated Date: Aug 10 2019 2:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आपके मुख्य शब्द आराम और राहत रहेंगे।आप पिछले कुछ दिनों से बहुत मेहनत कर रहे हैं और अब इस मेहनत का आनंद लेने की बारी है, बहुत बड़ी पार्टी ना रखें। छुट्टी का दिन शांति से बिताएं। अपने किसी विशेष प्रियजन से बात कर लेने से आपको बहुत संतुष्टि मिलेगी।
 
वृश्चिक स्वास्थ्य और कल्याण- आपको किसी बुजुर्ग मित्र या सम्बन्धी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं इसीलिए यह समय उनके संपर्क में रहने के लिए बिलकुल ठीक है।इसी तरह, आपको अपने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर भी सावधान रहना होगा। आप खाने की महता को आज महसूस कर पायेंगे और संतुलित खाने अपनाने की दिशा में पहला कदम उठाएंगे। इससे आपके और आपके परिवार की सामान्य सेहत में काफी सुधार होगा।
 
वृश्चिक प्यार और संबंध- आपको इस समय और इस स्थिति में अपने पार्टनर के भावनात्मक सहारे की बहुत जरूरत है लेकिन शायद दूर रहने के कारण या कुछ अन्य कारणों की वजह से वे आपसे दूर हैं। आपकी बहुत सारी कोशिशों के बावजूद भी मिल पाने की कोई स्थिति नही बन पा रही। कोशिश करते रहें और बहुत जल्दी आपको अपने पार्टनर के साथ रहने में सफलता मिलेगी। 
 
वृश्चिक कैरियर और धन- आज कई कार्य क्षेत्र के सुनहरे अवसर आपका दरवाजा खटखटायेंगे। आज आपको पदोनत्ति का सन्देश मिल सकता है या नौकरी क्षेत्र में बदलाव के भी आसार है जिसके लिए आप काफी समय से प्रयासरत थे। आपको ऐसी जगह से सहायता मिल सकती है जिस जगह से आपने कल्पना भी नहीं की थी जो की आपको प्रसन्नता से अभिभूत कर सकती है। आपको ऐसी जगह से भी सहायता मिल सकती है जिसकी आपने कभी सहायता की हो।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »