28 Mar 2024, 23:22:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कुंभ राशि के जातकों को शुक्रवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2019 1:30AM | Updated Date: Aug 9 2019 1:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आप घर और ऑफिस दोनों स्थानों पर शान्तिपूर्ण माहौल बनाने की कोशिश करेंगे। आपका यह अनुभव मजेदार रहेगा और आप इससे प्रेरित भी होंगे। हालंकि अपनी निजी बातें किसी के साथ भी ना बाँटें, और कोई भी कडवा पाठ सीखने के लिए भी खुद को तैयार रखें।

कुंभ स्वास्थ्य और कल्याण- अपने दिन की शुरुआत या अंत एक अच्छी धीमी सैर के साथ करें।इससे आपको राहत भी मिलेगी और सकारात्मकता भी। अपने किसी करीबी को साथ चलने को कहें।दिन में आप पर थकावट हावी हो सकती है। तनाव न लें, सही समय आने पर सब कुछ अपने आप ही ठीक हो जाएगा।कफीन वाले पेय पदार्थों की बजाय ताजा जूस पीयें।

कुंभ प्यार और संबंध- आपके पार्टनर के साथ छोटी मोटी कहासुनी हो सकती है। हालाँकि ऐसा होना मुश्किल है लेकिन विवाद में पड़ने या चिढने वाले जवाब देने से बचें। आज छोटे मुद्दे भी बेवजह बड़े बन सकते हैं। टकराव की स्थिति न आने दें। आपको अपने बच्चों पर विशेष ध्यान देने और उनके साथ बहुत अच्छा समय बिताने की जरुरत है। आज रोमांटिक ट्रिप पर जाने की बजाय पारिवारिक पिकनिक पर जाना बेह्तर रहेगा। 

कुंभ कैरियर और धन- आज आप पेशेवर आत्मविश्वास से भर जायेंगे। आप अपनी कार्य सम्भंधि चिन्ताओ को सशक्त तरीके से आगे रखेंगे एवं कोई भी मुश्किल आपको बड़ी नहीं लगेगी। कुछ सूक्ष्म संकट कार्यस्थल पर आ सकते है, परन्तु आप उन संकटो से आसानी से आत्मविश्वास के साथ बाहर आयेंगे। आज आपके सहकर्मी आपकी क्षमता से प्रभावित होंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »