18 Apr 2024, 08:28:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

जिनकी हथेली में होती है यह रेखा - वह बनेंगे करोड़पति...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 31 2019 12:11PM | Updated Date: Jul 31 2019 12:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

प्राचीन ग्रंथों में हमारे हाथ में बनी रेखाओं को देखकर जीवन में होने वाली घटनाओं के बारे में पहले ही अंदाज लगाया जा सकता था। अगर आपको हस्तरेखा शास्त्र का कुछ ज्ञान है तो आप सोचते होंगे कि भाग्य रेखा होने पर ही भाग्य उदय होता है. पर इसके अलावा एक ऐसी भी रेखा होती है जो इंसान के करोड़पति बनने का योग बनाती है।
 
अगर किसी की हथेली में गुरु, शुक्र, बुध और चंद्र पर्वत उभार लिए हुए हैं तो हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यह शुभ योग होता है। ऐसे व्यक्ति जीवन में काफी धन और इज्जत कमाते हैं। अगर किसी व्यक्ति की हथेली में कछुए का निशान बन रहा है तो यह योग धनवान बनाने वाला होता है. ऐसे व्यक्तियों को अचानक ही बहुत सारा धन मिल जाता है।
 
हथेली पर स्वास्तिक का चिन्ह होना करोड़पति बनने की गारंटी देता है। जी हां, समुद्र शास्त्र के अनुसार स्वास्तिक का चिन्ह बहुत ही कम लोगों की हथेली में होता है। जिन लोगों की हथेली में बुध पर्वत और मस्तिष्क रेखा पर सफेद दिल का होता है और भाग्य रेखा स्पष्ट और सीधी हो तो ऐसे व्यक्ति जल्द ही करोड़पति बनते हैं। अगर हथेली में कोई पर्वत उभरा हुआ है और उस पर कोई भी रेखा सीधी और स्पष्ट है, तो ऐसे योग वाले व्यक्ति अपनी मेहनत और सफलता के दम पर खूब पैसा कमाते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »