20 Apr 2024, 08:36:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

सावन के महीने में ये उपाय करने से मिलती है मनचाही सफलता...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2019 11:01AM | Updated Date: Jul 25 2019 11:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

महीने में छोटे-छोटे उपाय करने से बड़ी-बड़ी समस्याओं का समाधान निकल आता है। खासतौर पर नौकरी और रोजगार की परेशानियों के लिए सावन का ये शनिवार अचूक असरदार माना जाता है।
 
 
यहां जानें सावन के शनिवार का महत्व- सावन का हर शनिवार धन-संपत्ति प्राप्त करने के लिए विशेष शुभ होता है। सावन में शनि की पूजा सबसे ज्यादा लाभ देती है। इस महीने शनि महाराज की पूजा करने से हर समस्या दूर हो सकती है और आज शनि देव के संग उनके गुरु भगवान शिव की कृपा भी विशेष बरसती है। आज के दिन नौकरी की हर समस्या का समाधान हो जाता है।
 
 
यदि आपको नौकरी नहीं मिल रही है तो आप करें ये उपाय- सावन के शनिवार शाम को भगवान शिव के मंदिर में जाएं। भगवान शिव जी को अपनी आयु के बराबर बेलपत्र अर्पित करें। हर बेल पत्र के साथ "नमः शिवाय" का जाप करते रहें।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »