19 Apr 2024, 14:30:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कुंभ राशि के लोगों में होती है ये 12 खास बातें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 10 2019 1:08PM | Updated Date: Jul 10 2019 1:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो है, वे लोग कुंभ राशि के होते हैं। ये राशि चक्र की ग्यारहवीं राशि है। कुंभ राशि का चिह्न घड़ा लिए खड़ा हुआ व्यक्ति है। इस राशि का स्वामी शनि है। ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति की राशि से उसके बारे में बहुत सी बातें मालूम हो सकती हैं। 
 
1. इस राशि का स्वामी शनि है। शनि मंद ग्रह है और इसका रंग नीला है। इसलिए इस राशि के लोग गंभीरता को पसंद करने वाले होते हैं और गंभीरता से ही कार्य करते हैं।
 2. कुंभ राशि वाले लोग बुद्धिमान होने के साथ-साथ व्यवहारकुशल होते हैं। जीवन में स्वतंत्रता के पक्षधर होते हैं। प्रकृति से भी असीम प्रेम करते हैं।
3. इस राशि के लोग किसी से भी जल्दी दोस्ती कर सकते हैं। ये लोग सामाजिक कार्यक्रमों में रुचि रखने वाले होते हैं।
4. इन्हें साहित्य, कला, संगीत और दान करना पसंद होता है। इस राशि के लोगों में साहित्य प्रेम भी उच्च कोटि का होता है।
 5. ये लोग केवल बुद्धिमान व्यक्तियों के साथ बातचीत पसंद करते हैं। कभी भी अपने मित्रों से असमानता का व्यवहार नहीं करते हैं।
6. इनका व्यवहार सभी को इनकी ओर आकर्षित कर लेता है।
7. आमतौर पर कुंभ राशि के लड़के दुबले होते हैं। इनका व्यवहार स्नेहपूर्ण और व्यक्तित्व आकर्षक होता है।
8. इनकी रुचि स्तरीय खान-पान व पहनावे की ओर रहती है। ये बोलने की अपेक्षा सुनना ज्यादा पसंद करते हैं। इन्हें लोगों से मिलना-जुलना अच्छा लगता है।
9. अपने व्यवहार में बहुत ईमानदार रहते हैं, इसलिए अनेक लड़कियां आपकी प्रशंसक होती हैं। आपको कलात्मक अभिरुचि व सौम्य व्यक्तित्व वाली लड़कियां आकर्षित करती हैं।
10. ये लोग अपनी इच्छाओं को दूसरों पर लादना पसंद नहीं करते हैं और अपने घर परिवार से स्नेह रखते हैं।
 11. कुंभ राशि की लड़कियों का जीवन सुखपूर्वक व्यतित होता है, क्योंकि ये ज्यादा इच्छाएं नहीं करती हैं। अपने घर को भी कलात्मक रूप से सजाती हैं।
12. इस राशि की लड़कियों का व्यक्तित्व बहुत आकर्षक होता है, लेकिन आसानी से किसी को अपना नहीं बनाती हैं। ये अति सुंदर और आकर्षक होती हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »