29 Mar 2024, 01:01:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

2 जुलाई को है साल का दूसरा सूर्यग्रहण - न करें भूलकर भी ये काम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 28 2019 12:22PM | Updated Date: Jun 28 2019 12:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जुलाई महीने की शुरुआत इस साल सूर्य ग्रहण से होने जा रही हैं 2 जुलाई को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा। यह सूर्यग्रहण पूर्ण सूर्यग्रहण होगा। जो करीब 4 घंटे 55 मिनट तक रहेगा। यह ग्रहण 2 जुलाई की रात को 11 बजकर 25 मिनट से शुरू होगा जो 3 जुलाई की सुबह 3 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। 
 
सूर्यग्रहण रात में होने की वजह से भारत में नहीं दिखाई देगा। वही इससे पहले साल का पहला सूर्यग्रहण 5 जनवरी को था। वही वैज्ञानिक नजरिए से जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता हैं, तब ऐसी स्थिति में पृथ्वी पर सूर्य का प्रकाश नहीं पड़ता इसे ही सूर्य ग्रहण कहते हैं।
2 जुलाई को पड़ने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण दक्षिणी प्रशांत महासागर और दक्षिणी अमेरिका में दिखाई देगा। 2 जुलाई को सूर्य ग्रहण न्यूजीलैंड के तट से दिखाई देने लगेगा। वही साल का तीसरा और आखिरी सूर्यग्रहण दिसंबर में दिखाई देगा।
 
ग्रहण के दौरान सिर पर तेल लगाना, खाना खाना और बनाना वर्जित होता हैं, वही ग्रहण के दौरान वायुमंडल में बैक्टीरिया और संक्रमण का प्रकोप तेजी से बढ़ जाता हैं ऐसे में भोजन करने से संक्रमण अधिक होने की आशंका रहती हैं इसलिए ग्रहण के दौरान भोजन खाने से बचना चाहिए। वही ग्रहण के समय पति और पत्नी को शारीरिक संबंध किसी भी कीमत पर नहीं बनाना चाहिए। वही इस दौरान अगर गर्भ ठहर गया तो संतान विकलांग तक या मानसिक रूप से विक्षिपत तक हो सकती हैं। वही ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ व नया कार्य शरू नहीं करना चाहिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »