25 Apr 2024, 04:02:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

घर में तुलसी का पौधा लगाने से होते ये चमत्कार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2019 2:55PM | Updated Date: Jun 22 2019 2:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हिन्दू धर्म में तुलसी का बड़ा महत्व माना जाता है। तुलसी के बिना हर पूजा को अधूरा माना गया है। इस लिए हर घर में तुलसी का पौधा होना जरूरी है। जो लोग हर दिन तुलसी का सेवन करते है वे लोग चंद्रायण व्रतों के फल के समान पवित्रता प्राप्त कर लेते है। तथा ऐसा माना जाात है कि जिस घर में हर रोज तुलसी की पूजा होती है वहां सुख समृद्धि सौभाग्य बना रहता है।
 
तथा उस घर पर भगवान की कृपा बनी रहता है। इस लिए आज हम आपको इस आर्चिकल में अपने घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगाने से होने वाले चमत्कारी फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जल में तुलसी के पत्ते डालकर स्नान करने से उतना ही फल प्राप्त जाता है जितना किसी तीर्थो में स्नान करने से प्राप्त होता है। तथा भगवान की कृपा के साथ साथ शरीर स्वस्थ बना रहता है।
 
ऐसा माना जाता है कि तुलसी का पौधा शांती का प्रतीक होता है। हिन्दू शास्त्रों के अनुसार अगर घर के आंगन में तुलसी का पौधा होता है तो घर की अशांति दूर होती है। तथा घर का माहौल मंगलमय बना रहता है। तथा घर से नकारात्म उर्जा बाहर चली जाती है।
 
बता दें कि तुलसी में कई प्रकार के औषधिय गुण होते हैं। हर रोज दही चीनी के साथ तुलसी के पत्तो का सेवन करने से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ होते हैं। इस लिए अगर आपके आंगन में तुलसी का पौधा नहीं है तो आज ही अपने घर में इस चमत्कारी पौधे को लगा लें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »