16 Apr 2024, 21:41:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

रोजगार प्राप्ति के योग लेकर आ रहा है शुक्रवार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 14 2019 8:39AM | Updated Date: Jun 14 2019 8:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज सूर्य वृष राशि में रहेगा और चंद्रमा तुला राशि में रहेगा, इन दोनों को आज स्वाति नक्षत्र का साथ मिलेगा। इनका साथ आपकी राशि पर क्या प्रभाव डालेगा। आइए जानते हैं आज के राशिफल के बारे में.....
 
मेष - मेष राशि के जातकों का आज जीवन साथी से कुछ मुद्दों पर वैचारिक मतभेद हो सकता है।
वृष - वृष राशि के जातक आज किसी से ज्यादा उम्मीद न रखें, रिश्तों में ज्यादा अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी।
मिथुन - मिथुन राशि के जातक भविष्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे, नकारात्मक विचारों को दिल से निकाल दें।
कर्क - कर्क राशि के जातक अगर रोजगार की तलाश में हैं तो आज रोजगार मिलने की संभावना है।
सिंह - सिंह राशि के जातकों का मन आज धर्म-कर्म की ओर प्रवृत होगा, मंदिर में दर्शनों के लिए भी जा सकते हैं।
कन्या - कन्या राशि के जातक किसी से कुछ पाने की अपेक्षा ना करें, ज्यादा अपेक्षाएं रिश्तों में दूरियां पैदा कर सकती हैं।
तुला - तुला राशि के जातकों को भौतिकता के आधार पर थोड़ा असंतोष हो सकता है।
वृश्चिक - वृश्चिक राशि के जातक दूसरों की सफलता देख अपने अंदर हीनता न आने दें, समय का पूर्ण उपयोग करें।
धनु - धनु राशि के जातकों की कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी, मन लगाकर कार्य करें।
मकर - मकर राशि के जातकों के लिए धनागम के नए स्रोत बनेंगे, अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों को समयानुकूल पूर्ण करने में सक्षम होंगे।
कुंभ -कुंभ राशि के जातकों को राजनीति से जुड़े लोगों का सहयोग मिलेगा, प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे।
मीन - मीन राशि के जातकों की किसी पुराने संबंधी से निकटता बढ़ेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »