29 Mar 2024, 17:18:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

इस दिन मिथुन राशि में आ रहे हैं सूर्य - जानें सभी राशियों का हाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2019 11:35AM | Updated Date: Jun 5 2019 11:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति कहा जाता है, सूर्य जिस भी राशि में प्रवेश करता है उसी राशि की संक्रांति कहा जाता है। सौर वर्ष के मास का निर्धारण भी सूर्य के राशि परिवर्तन से होता है। ऐसे में आने वाली 15 जून को सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश कर रहा है जिस कारण से इस दिन को मिथुन संक्रांति कहा जाता है, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पडेगा।
 
मेष - मेष राशि के लिए काफी शुभ रहेगा। इनके पराक्रम में वृद्धि होगी। इस समय परिवार में छोटे भाई-बहनों के साथ विवाद बढ़ सकते हैं।
वृषभ - वृषभ राशि को धन लाभ के योग बन रहे हैं। यदि पिछले कुछ समय से घर या गाड़ी लेने के लिये भागदौड़ कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी।
मिथुन - इस समय मान-सम्मान मे वृद्धि होगी। कोई नया काम शुरु करने जा रहे हैं तो उसके लिये उत्साहित रहेंगें। आत्मविश्वास मजबूत होगा, विद्यार्थियों के लिये यह समय शुभ रहेगा।
कर्क - सूर्य का यह परिवर्तन इस राशि पर अच्छा नहीं है। सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है विशेषकर नेत्र संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अपनी बांयी आंख का ध्यान रखें। गर्मी से संबंधी बिमारियों से भी बचकर रहें। धन के मामले में काफी सोच-समझकर कदम बढ़ायें।
सिंह - इनके लिए समय सौभाग्यशाली व ऊर्जावान रहेंगा। कार्य को करने में समर्थ होंगे। सेहत में सकारात्मक सुधार आएंगा। विद्यार्थियों के लिये भी समय अच्छा रहेगा।
कन्या - कन्या जातकों के लिये शुभ समय माना जा रहा है। कार्यक्षेत्र में नये अवसर मिलेंगे। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी।
तुला - तुला राशि के भाग्य में वृद्धि होगी। सेहत भी अच्छी रहने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं।
वृश्चिक - वृश्चिक राशि के लिए समय शुभ नहीं है। सूर्य के प्रभाव से सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। मान-सम्मान में कमी आएंगी।
धनु - धनु राशि के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन शुभ नहीं है। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। सेहत को लेकर सचेत रहें।
मकर - मकर राशि के लोगो के लिए समय शुभ रहने के आसार दे रहा हैं। इस समय आप अपने सभी प्रतिद्वंदियों पर भारी रह सकते हैं। हालांकि आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहने के आसार हैं। आर्थिक रूप से सावधान रहने की आवश्यकता है।
कुंभ - आपके मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। संतान सुख मिलेगा। रोजगार के योग बन रहे हैं। परिवार में किसी मांगलिक कार्य के होने के योग बन रहें हैं।
मीन - मीन राशि के लोगो के लिए समय सुखद रहने वाला है। सूर्य के प्रभाव से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। घर या गाड़ी खरीदने मे सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »