20 Apr 2024, 09:28:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

अगर सपने में दिखे ये 5 चीजें तो समझिए आने वाले...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 12 2019 1:36PM | Updated Date: May 12 2019 1:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

स्वप्न ज्योतिष में बताया गया है कि सपने हमें आने वाले समय में होने वाली अच्छी और बुरी दोनों तरह की घटनाओं के बारे में पहले से ही सूचना दे देते हैं, लेकिन हम उन संकेतों को समझ नहीं पाते। सपने सभी को आते हैं। किसी को अच्छे तो किसी को बुरे। सपने जिसमें कुछ सपने अच्छे भविष्य की ओर संकेत देते तो वही कुछ आने वाली परेशानियों से हमें आगाह करते हैं। स्वप्न ज्योतिष के अनुसार कुछ सपने हमें धन प्राप्ति के लिए संकेत देते हैं। आप भी सपनों के कुछ संकेतों के जरिेए जान सकते हैं कि कब से आपके परेशानियों के दिन दूर जाने वाले हैं।
 
यदि कोई सपने में माचिस जलाता हुआ आपकी तरफ आगे की  ओर बढ़ता हुआ दिखाई दे तो समझिए आपको धन मिलने वाला है।
 
कई लोग उधार का लेन-देन करते है अगर आपके सपने में किसी को उधार पैसा देते हैं तो यह आपके लिए शुभ संकेत की तरफ इशारा करते हैं।
 
जिस भी किसी व्यक्ति को अगर सपने में मोती ,मूंगा, हार या मुकुट दिखाई देता है तो समझिए उसके घर में लक्ष्मी स्थाई रूप से निवास करने वाली हैं।
 
जिस किसी को सपने में कुम्हार घड़ा बनाता हुआ दिखाई दे तो समझ जाना चाहिए उसकी हर तरह की मनोकामना जल्द ही पूरी होने वाली है।
 
सपने में अगर किसी को संतरा दिखाई दे तो उसे बहुत जल्दी ही धन कमाने के कई रास्ते मिलने लगते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »