29 Mar 2024, 17:55:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

पूजा में एक भगवान की दो तस्वीर कभी नहीं रखनी चाहिए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 29 2019 12:25PM | Updated Date: Apr 29 2019 12:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हिंदू धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा अर्चना करने के लिए उनकी मूर्तियों को घर के मंदिर में स्थापित करना बहुत ही शुभ माना जाता हैं वही यह घर के मंदिर में भगवान की मूर्तियां रखकर पूजा अर्चना करने की हमारे देश में बहुत पुरानी परंपरा भी मानी जाती हैं।
 
इसी वजह से अधिकतर लोगो के घरों में छोटा सा मंदिर अवश्य ही होता हैं और उस मंदिर में देवी देवताओं की मूर्तिया रखी जाती हैं। वही ऐसा भी कहा जाता हैं कि जिस भी घर में भगवान का वास नहीं होता हैं वह घर कभी घर नहीं बन सकता हैं वह केवल एक मकान बन कर ही रह जाता हैं।
 
मगर ऐसे बहुत ही कम लोग होगे जो यह जानते हैं कि सभी मूर्तियां शुभ प्रभाव देने वाली नहीं होती हैं। वही वास्तु के मुताबिक कई सारी ऐसी मूर्तियां होती हैं जिनके दर्शन करना व्यक्ति के लिए अशुभ प्रभावों का कारण बन जाता हैं। वही आज हम आपको भगवान के ऐसे ही कुछ स्वरूपों और मूर्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके दर्शन मात्र व्यक्ति के लिए शुभ नहीं माना जाता हैं। तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी मूर्तियां हैं।
 
वास्तुशास्त्रों के मुताबिक भगवान की मूर्ति को घर में इस प्रकार से रखनी चाहिए। जिससे इनके पीछे का भाग यानी की पीठ दिखाई न पड़े। क्योंकि भगवान की पीछ का दिखना व्यक्ति के लिए शुभ नहीं होता हैं इस कारण ही मूर्ति के पिछले भाग को कपड़े से ढककर या फिर दीवार से लगाकर रखना चाहिए। क्योंकि ऐसा माना जाता हैं कि अगर पीठ दिखती हैं,तो कुछ ना कुछ अनिष्ट अवश्य ही हो सकता हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »