19 Mar 2024, 16:08:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

होली के लिए ये 3 रंग होते है सबसे शुभ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 13 2019 4:59PM | Updated Date: Mar 13 2019 4:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

होली का त्योहार प्रेम, उमंग और आनंद का प्रतीक है। भारतवर्ष में लोग इस उत्सव को बहुत ही धूम धाम से मनाया जाता है। वसंत ऋतु के आरम्भ होते ही रंगों के त्योहार, होली का बेसब्री से इंतजार रहता है। हर किसी लडक़े और लडक़ी के लिए भी ये त्योहार बहुत खास होता है, जिसमेंं रंगों का उल्लास रहता है, चारों और खुशियां रहती है। हर कोई इस त्योहार को खास बनाने में जुटे रहते है। तो चलिए आज हम आपकों बताते होली के दिन कौनसा रंग सबसे शुभ होता है।

लाल रंग: होली के खास मौके पर अधिकांश लोग लाल रंग का इस्तेमाल करते हैं। लाल रंग उल्लास और शुद्धता का प्रतीक माना जाता है। हम सभी लोग लाल रंग का इस्तेमाल शुभ अवसरों पर करते हैं।
 
पीला रंग: पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। पीला रंग समृद्धि और यश को प्रदर्शित करता है। होली के दौरान वातावरण में पीले रंग की अधिकता होती है। इस मौसम में खिलने वाले अधिकतर फूलों का रंग भी पीला होता है।
 
हरा रंग: होली के दौरान वातावरण में चारो ओर हरे रंग का नजारा होता है, जो नए जीवन के शुरुआत का संकेत देता है। यानी कि होली का हरा रंग हर व्यक्ति को एक बार फिर अपने में नए जीवन के संचार की प्रेरणा देता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »