19 Mar 2024, 15:32:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

महाशिवरात्रि के शुभ मुहूर्त पर जरूर करें ये काम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 4 2019 11:19AM | Updated Date: Mar 4 2019 11:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए महाशिवरात्री (Maha shivratri) बहुत बड़ा पर्व होता है। भगवान शिव के भक्त महाशिवरात्रि के पर्व को बड़ी ही धूमधाम से मनाते हैं। 4 मार्च के दिन पड़ने वाली इस महाशिवरात्रि की तैयारियां अभी से चल रही हैं।
 
सोमवार को भगवान शिव का दिन माना जाता है क्योंकि इसका संबंध उनके सिर पर विराजमान चंद्रमा से है इसी वजह से उन्हें सोमनाथ भी कहा जाता है। इस बार की महाशिवरात्रि सोमवार के दिन है जिस वजह से यह और भी खास मानी जा रही है।
 
हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के दिन आने वाली शिवरात्रि को केवल शिवरात्रि कहा जाता है लेकिन फाल्गुन मास की कृष्ण चतुर्दशी के दिन आने वाले शिवरात्रि को महाशिवरात्रि कहा जाता है। साल में होने वाली 12 शिवरात्रियों में से महाशिवरात्रि सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है।
 
महाशिवरात्रि के दिन को लेकर मान्यता है कि संसार का प्रारंभ इसी दिन से हुआ था। कुछ लोगों का ऐसा भी मानना है कि इस दिन भगवान शिव का विवाह माता पार्वती के साथ हुआ था। इसी वजह से महाशिवरात्रि के दिन भारत में कई जगहों पर भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की तैयारियां तीन से चार दिन पहले ही शुरू हो जाती हैं।
 
4 मार्च को पड़ने वाली महाशिवरात्रि का शुभ मुहूर्त 4 मार्च की शाम 0428 से 5 मार्च 0707 की सुबह तक है। इस शुभ मुहूर्त पर शिव की आराधना करना ना भूलें। ऐसा कहा जाता है कि महाशिवरात्रि वाले दिन रात के समय शिव का ध्यान करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। इस शुभ मुहूर्त पर भगवान शिव को जल, बेल पत्ते चढ़ाना और चंदन लगाना ना भूलें।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »