20 Apr 2024, 10:16:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

KISS DAY: तनाव को कम करती है रोमांटिक किस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 13 2018 2:16PM | Updated Date: Feb 13 2018 2:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फरवरी आपने साथ प्यार का मौसम लेकर आता है। इसे प्यार का महीना कहा जाता है क्योंकि इस महीने की शुरूआत से ही वेलेंटाइन वीक के साथ प्यार की शुरूआत हो जाती है। अब ये वेलेंटाइन वीक अपने अंतिम चरण पर है। 14 फरवरी को प्यार का दिन यानि वेलेंटाइन डे है। 7 फरवरी से शुरू हुए इस प्यार के हफ्ते में रोज डे, चॉकलेट डे और प्रॉमिस डे तो सभी ने मना लिए लेकिन वेलेंटाइन डे से पहले दिन है सबसे खास डे यानी की किस डे। आज प्यार करने वाले किस डे मना रहे हैं। 
 
किस डे 13 फरवरी को वेलेंटाइन डे से ठीक एक दिन पहले मनाया जाता है। ये दुनिया भर में अलग-अलग तरह से मनाया जाता है। कोई अपना प्यार अपने चाहने वालों के हाथों में हाथ डालकर दिखाता है तो कोई उनके कंधे पर सिर रखकर प्यार का इजहार करता है। वहीं किस करना भी प्यार का इजहार करने का एक खास तरीका होता है। अपने चाहने वालों को किस करना एक-दूसरे के लिए प्यार और सम्मान का प्रतीक है। प्यार करने वालों का ऐसा मानना है कि हर किसी को अपना पहला किस हमेशा याद रहा है। इसका एहसास खास होता है जो कोई भी भूलना नहीं चाहेगा। 
 
रोमांस करने का ये तरीका वैसे तो बस प्यार को आगे बढ़ाने के लिए है लेकिन इसके कई सारे हेल्थ के लिए फायदे भी हैं। डॉक्टरों का मानना है कि एक रोमांटिक किस किसी का तनाव घटाने में मदद करता है। किस करना बैड कोलेस्ट्रोल घटाता है। वहीं किस करने के कई अलग तरीके भी हैं। किस करने के तरीके से प्यार करने वालों के दिल में चल रही बात भी पता लगाई जा सकती है। किस अलग-अलग तरीके की है जैसे फोरहेड किस, फ्रेंच किस, सिंगल लिप किस, हैंड किस, चीक, एयर किस। भले ही इन किस का तरीका अलग हो लेकिन सभी का एहसास एक ही है वो है प्यार।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »