19 Apr 2024, 10:06:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

50 की उम्र में भी पार्टनर को रखना है खुश तो करें ऐसा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2017 1:56PM | Updated Date: Nov 10 2017 1:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कपल्स के पैरेंट बनने के बाद सब कुछ बदल जाता है। बच्चे की जिम्मेदारी के कारण कपल्स आपस में एक-दूसरे का ध्यान नहीं रख पाते। इसका असर उनके रिलेशनशिप पर पड़ता है।

दी हेल्थ साइट की रिपोर्ट के मुताबिक यह उन लोगों के लिए ज्यादा हार्मफुल हो जाता है, जो कपल्स शादी के तुरंत बाद ही पैरेंट बन जाते हैं। शादी के एक साल के ही अंदर बच्चा हो जाना उनके रिलेशन को डिस्बैलेंस कर देता है।

कपल टाइम को भूलना

आमतौर पर बच्चे की देख-रेख करते हुए पैरेंट्स अपने कपल टाइम को भूल जाते हैं। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि बच्चे के बाद भी आपका रिश्ता पहले जैसे ही रहे, तो आप अपने कपल टाइम को याद करते रहें।

पैरेंटिंग स्टाइल को लेकर नोंक-झोंक

न्यू पैरेंट्स अपने तरीके से बच्चे को पालना चाहते हैं। ऐसे में बेबी की केयर को लेकर वह अपने पार्टनर का भी इंटरफेयरेंस पसंद नहीं करते। इसी कारण कपल्स के बीच नोंक-झोंक होती हैं।

फाइनेंशियल डिसीजन

बेबी के पहले कपल्स फाइनेंस को लेकर उतने सजग नहीं रहते और काफी लग्जीरियस लाइफ जीते हैं। बच्चे के बाद कई मायनों में उनके फाइनेंशियल डिसीजन मैच नहीं करते, जिसके कारण उनमें तकरार होता है। ऐसे में आपस की सूझ-बूझ के साथ फाइनेंशियल डिसीजन लें।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »