20 Apr 2024, 13:16:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

यौन संबंध बनाने में लगता है डर, तो अपनाएं ये टिप्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2017 3:42PM | Updated Date: Nov 7 2017 3:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ज्यादातर लोगों के लिए शारीरिक संबंध से जुड़े अनुभव अलग-अलग होते हैं। कुछ लोगों के लिए यह पल बेहद हसीन होता है, तो कुछ लोग इसके लिए हमेशा डरे हुए होते हैं।
 
जी हां, आपको पढ़कर थोड़ा अजीब लगेगा कि शारीरिक संबंध के लिए डर, लेकिन यह सही है। कई बार लोगों के शारीरिक संबंध बनाते समय कुछ ऐसा हो जाता है, जिसके बाद उनके मन फीजिकल रिलेशन को लेकर डर बैठ जाता है।
 
ज्यादातर ऐसा पाया गया है कि कपल्स जब मर्जी से सेक्स करते हैं, तो महिला प्रेग्नेंट नहीं होना चाहती। ऐसे में महिला के मन में प्रेग्नेंसी का डर रहता है। इसी डर के कारण वह अपना फीजिकल रिलेशनशिप एन्जॉय नहीं कर पाती। इस डर से बचने के लिए डॉक्टरों की राय यही है कि प्रोटेक्शन जैसे कंडोम आदि का यूज करें।
 
लड़कियां और महिलाओं के मन में शारीरिक संबंध बनाते समय होने वाले दर्द का भी डर रहता है। उनका यह मानना होता है कि दर्द सहने से अच्छा है कि वह वर्जिन ही रहें। इस डर के कारण वह संबंध बनाने से कतराती हैं। इस डर को दूर करने के लिए मनोवैज्ञानिक मालविका राव कहती हैं कि आप पार्टनर के साथ धीरे-धीरे इंटीमेट हों। ऐसा करने से आप अपने पार्टनर में खो जाएंगे और आपको दर्द का पता ही नहीं लगेगा।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »