19 Apr 2024, 14:21:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

इसलिए ठंड में लड़कियों को ज्यादा पसंद आते हैं लड़के

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 6 2017 1:33PM | Updated Date: Nov 6 2017 1:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अगर आपके वर्किंग एरिया में आपको कोई लड़का या लड़की पसंद है, तो बहुत जल्द आपका रिलेशन सही डायरेक्शन में जा सकता है। ठंडियों का मौसम धीरे-धीरे दस्तक दे रहा है ऐसे में आपका प्यार भी परवान चढ़ सकता है।
 
हाल ही में आई एक स्टडी के मुताबिक अगर दो कलीग्स एक-दूसरे को पसंद करते हैं, तो ज्यादातर ठंड के दिनों में ही वो एक-दूसरे करीब आते हैं। रीबूट डिजिटल की तरफ से की गई रिसर्च के मुताबिक दो कलीग्स ज्यादातर ठंड के महीनों में ही एक-दूसरे के करीब आते हैं।

ऐसे की गई रिसर्च
दी इंडिपेंडेंट में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक वैज्ञानिकों नें 2,017 ऐसे लोगों से बात की, जिन्होंने अपने ही कलीग को पार्टनर बनाया है। इनमें से 66 प्रतिशत लोगों ने यही कहा कि वह ज्यादातर ठंड के महीने में एक-दूसरे से रिलेशन में आए।

यह और भी हैं चौंकाने वाले आंकड़े
इनके अलावा 45 लोगों का यह कहना था कि उन्होंने अपने को-वर्कर को ठंड के महीनों में ही ज्यादा डेट किया है। इस सर्वे में यह भी आंकड़े आए हैं कि 12 प्रतिशत लोग अपने बॉस को डेट करते हैं, जबकि 20 प्रतिशत लोग ऐसे हैं, जो अपने ही पति या पत्नी के साथ एक ही आॅफिस में काम करते हैं।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »