29 Mar 2024, 03:32:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

क्या आप भी ले रही हैं पीरियड्स टालने वाली दवाएं...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2017 12:14PM | Updated Date: Sep 13 2017 12:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मासिक धर्म की समस्या महिलाओं की जिंदगी का एक अहम हिस्सा है। कई बार महिलाएं पीरियड्स टालने के लिए गर्भनिरोधक दवाइयों का सेवन कर लेती है लेकिन इसके अधिक सेवन से आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बिना डॉक्टर की सलाह से इन दवाओं का सेवन आपको खतरे में डाल सकता है। आइए जानते हैं कि इन दवाओं को लेने से आपको क्या नुकसान हो सकता है।

अनियमित माहवारी
पीरियड्स के समय को आगे बढ़ाने वाली यह दवाइयां अनियमित महावारी का कारण बन सकती है। इन्हें लेने से 28-30 दिन का चक्र बिगड़ने के कारण ओव्यूलेशन गड़बड़ हो जाता है। इसका सीधा असर आपकी प्रजनन प्रणाली पर पड़ता है।

पिल्स नहीं देती गारंटी
इन पिल्स से महवारी रुकने की कोई गारंटी नहीं होती है। कई बार इन पिल्स को लेने के बाद भी पीरियड्स शुरू होने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा इसे खाने के बाद पीरियड्स आने पर हैवी ब्लीडिंग तथा भारी दर्द की समस्या भी हो सकती है।

बीमारी में रिएक्शन
30 साल से ज्यादा उम्र वाली महिलाओं को इन दवाओं का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इसके कारण आपको डायबिटीज, माइग्रेन, तेज सिरदर्द या मोटापे की समस्या भी हो सकती है। इसलिए डॉक्टर की सलाह के बगैर कभी भी इन दवाओं का सेवन न करें।

अन्य साइड इफेक्ट
परिवार में किसी को भी खून के थक्के की समस्या होने पर आप इन दवाओं का सेवन न करें। इससे आपकी समस्या घटने की बजाए और बढ़ सकती है। इससे आपको सिरदर्द, ब्रेस्ट में दर्द, चक्कर आना और पेट में ऐंठन जैसे साइड इफेक्ट का सामना करना पड़ सकता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »