26 Apr 2024, 03:11:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

सेक्स के ये होते है फायदे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2017 4:38PM | Updated Date: Aug 10 2017 4:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

यह तो आप सभी जानते हो कि सेक्स न केवल आनंददायक और रिश्तों को मजबूत बनाने वाला होता है बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है लेकिन यह किस तरह से फायदेमंद है इसे जानना शायद आपके लिए आश्चर्य भरा हो सकता है। इसे नहीं समझते कि यह संपूर्ण जीवन तथा संबंधों की गुणवत्ता के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है उनके लिए लैंगिक संभोग की क्रिया अभी भी बहुत लोगों के लिए परेशानी और घृणा का विषय होती है। निम्र कुछ बाते अच्छे सेक्स संबंधों को काफी फायदे पहुंचाता है। 

सेक्स निम्र रक्तचाप में मस्तिष्क और शरीर का तनाव घटाने में मदद करता है। नियमित सेक्स करने से आपका तनाव का सामना करने के लिए सेक्स क्रिया का प्रेवश होना जरुरी नहीं है दूसरी सेक्स गतिविधियां जैसे आलिंगन और अंतरंग गर्माहट के पल भी मददगार हो सकते है। सेक्स के दूसरे रुपों के बजाय प्रवेश सेक्स अधिक रिलैक्स करने वाला और तनाव दूर करने वाला होता है। मानवीय शरीर का निकट स्पर्श बहुत आरातदायक होता है जो सुरक्षा की अनुभूति कराता है इससे आपको रोजमर्रा के जीवन मे स्थितियों को बेहतर ढंग से सामना करने में मदद मिलती है।

सेक्स एक व्यापार रूप में-
सेक्स एक बेहतरीन व्यायाम की तरह आपके लिए लाभदायक है क्योंकि सेक्स के दौरान आपके शरीर की सभी मांसपेशियां खिंचती है सेक्स आपकी अतिरिक्त कैलोरी जनाने में मदद करता है और यह व्यायाम करने का सबसे आनंनदायक तरीका है पूरी क्षमता से की गई एक बार सेक्स क्रिया से उतनी कैलोरी जल जाती है जितनी कैलोरी पंद्रह मिनटों तक ट्रेड मिल पर ब्रिस्क वॉक करने पर खर्च होती है।

सेक्स ह्दय के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी-
सेक्स रक्त संचार सुधारता है और कोलेस्ट्रॉल का स्तर ठीक करता है। सेक्स क्रिया के दौरान ह्दय तेज गति से धड़कता है और ज्यादा मात्रा में रक्त को पंप करता है जिससे रक्त संचार तेज होता है सप्ताह में एक बार सेक्स करने से आपके लिए ह्दयघात से पीड़ित होने को खतरा कम हो जाता है। 

सेक्स फीलगुड का अहसास कराए-
सेक्स सामान्य तंदुरुस्ती को बढ़ाता है और आपके आत्मविश्वास के स्तर को बढ़ा देता है। निरर्थक सेक्स प्यार भरे सेक्स की तरह कारगर नहीं होता। अध्ययनों से पता चला है कि शादीशुदा या एक-दूसरे के प्रति वफादार जोड़े बेहतर संतुष्ट जीवन बिताते है आपसी वफादारी और घनिष्ठता से आपको भावनात्मक सुरक्षा का अहसास होता है ओर आंतरिक खुशियां मिलती है। प्यार भरे इन क्षणों के दौरान आपको अपने साथी के लिए प्यार और महत्वपूर्ण होने को अहसास आपकी आत्म-प्रतिष्ठा को भी बढ़ा देता है।

सेक्स एक-दूसरे रिश्ते मजबूत बनाने वाला अनुभव-
आपको प्यार करने वाले जोड़ीदार की निकटता और चरमसुख की ओर बढ़ने का आनंद दोनों मिलकर प्यार के हार्मोंस ऑक्सीटोसिन का स्तर बढ़ा देते है जिससे आपकी संबंध और रिश्ते मजबूत होते है। अच्छे सेक्स से लंबे समय के रिश्तों में महबूबी आती है।

सेक्स जो प्रतिरोधी क्षमता को मजबूत करें-
सेक्स आपके प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करके आपको संक्रमणों और बीमारियों से बचाए रख सकता है एक सप्ताह में एक या दो बार सेक्स करने से सामान्य सर्दी जुकाम और दूसरे संक्रमणों से आपको सुरक्षा मिलती है।

सेक्स दर्दनिवारक के रुप में-
सेक्स ऑक्सीटोसिन हार्मोंन को स्तर बढ़ाता है जिसके परिणामस्वरुप एंडॉर्फिन्सक या हैप्पी हॉर्मोंन रिलीज होता है एंडॉर्फिन्सक दर्द से छुटकारा दिलाने मे मददगार है जिससे सिरदर्द जोड़ो के दर्द और यहां तक कि मासिक पूर्व लक्षणों में भी राहत मिलती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »