19 Apr 2024, 02:59:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

राखी पर बहन को देंगे ये गिफ्ट, तो मिलेगी खुशी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 7 2017 10:55AM | Updated Date: Aug 7 2017 6:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

7 अगस्त यानि सोमवार को रक्षा बंधन का त्यौहार है। अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए हर बहन को इस दिन का इंतजार होता है और बदले में भाई उन्हें प्यार से गिफ्ट या पैसे देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन आप कुछ ऐसे गिफ्ट भी अपनी बहन को दे सकते हैं, जो उन्हें पसंद भी आएं और इससे घर में खुशहाली और समृद्धि बनी रही। 
 
कपड़े 
अच्छे कपड़े पहनना किसे पसंद नहीं होता। खासकर लड़कियां तो नए कपड़ों की शॉपिंग के लिए हमेशा रैड्डी रहती है। इसलिए भाई अपनी बहन का राखी पर कोई बढ़ियां सी ड्रैस गिफ्ट कर सकते हैं। इससे बहन भी खुश हो जाएंगी और घर में सुख-शांति बनी रहती है। क्योंकि घर की स्त्रियों को उपहार देने से घर में खुशहाली आती है।
 
आभूषण
ज्यूलरी महिलाओं को बहुत पसंद होती हैं। इसलिए बहनों को यह गिफ्ट देना भी एक अच्छी आॅप्शन है। जिस घर की महिलाएं अच्छे कपड़े और गहनों से श्रृंगार करती है, वहां कभी दरिद्रता नहीं रहती और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
 
हॉलीडे ट्रिप
इस दिन आप कहीं घूमने की प्लानिंग भी कर सकते हैं। चाहे वो कोई हिल स्टेशन हो या फिर कोई धार्मिक स्थान। वैसे भगवान का आशीर्वाद लेकर इस दिन आप अपनी बहन या भाई के अच्छे से स्वास्थ्य की कामना कर सकते है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »